Updates: माया भयंदर में एक गोदाम में लगी आग, कई लोग घायल; यूट्यूब वीडियो में फडणवीस को धमकी मामले में केस दर्ज
तेलंगाना के मेडचल-मल्काजगिरी में मंगलवार की रात कुथबुल्लापुर में एक अपार्टमेंट में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर भी काबू पा लिया गया है।
विस्तार
#WATCH | Mira Bhayandar, Maharashtra: Fire broke out in the slums of Azad Nagar area. Further details awaited. pic.twitter.com/wUJNoqpG4B
— ANI (@ANI) February 28, 2024
इस हादसे पर डीसीपी प्रकाश गायकवाड़ ने कहा, आजाद नगर इलाके में आज सुबह साढ़े चार बजे आग लगी। आग पास में फेंके गए कचरे से लगी। एक-दो घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं महानगर पालिका के दो दमकल कर्मी और अन्य 3-4 लोग घायल भी हुए हैं।
#WATCH | Prakash Gaikwad, DCP says, " Around 4:30 am a fire broke out in the Azad Nagar area. Fire started from the waste that was dumped nearby...fire has been brought under control...in 1-2 hours, it will be doused completely. One person has died, 2 Mahanagar Palika Fire… https://t.co/VaEFpSBXWb pic.twitter.com/fXvPsGZbGs
— ANI (@ANI) February 28, 2024
#WATCH | Medchal-Malkajgiri, Telangana: A fire broke out at an apartment in Quthbullapur yesterday night. No casualties, fire was brought under control: Hyderabad Fire Control Room pic.twitter.com/NtOgKDTqH3
— ANI (@ANI) February 28, 2024
फडणवीस को धमकी के मामले में केस दर्ज
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक यूट्यूब साक्षात्कार में जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को यहां प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो कथित तौर पर यूट्यूब चैनल 'गवरान विश्लेशाक' द्वारा पोस्ट किया गया था और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था।
सत्तारूढ़ शिवसेना की युवा शाखा के शहर स्थित पदाधिकारी अक्षय पनवेलकर ने इस संबंध में मंगलवार शाम सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी दी।