फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and updates east west north south india national news and many updates

Updates: श्रीलंका सरकार ने भारतीय मछुआरों को किया रिहा; मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण

Tue, 27 Feb 2024 11:23 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 27 Feb 2024 11:23 PM IST
सार

तमिलनाडु के छह मछुआरे जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने 23 जनवरी को गिरफ्तार किया था, उन्हें श्रीलंका की सरकार ने रिहा कर दिया है। आज सुबह सभी मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
News and updates east west north south india national news and many updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

तमिलनाडु के छह मछुआरे जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने 23 जनवरी को गिरफ्तार किया था, उन्हें श्रीलंका की सरकार ने रिहा कर दिया है। आज सुबह सभी मछुआरे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्षके. अन्नामलाई की एन मन एन एक्कल पदयात्रा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता के कादापाड़ा में एक जूट मील में लगी आग

कोलकाता के कादापाड़ा इलाले में एक जूट मील में भीषण आग लग गई। यह हादसा मंगलवार की सुबह 8:10 बजे घटी। आग की खबर पाकर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों के बकाया राशि का भुगतान कर रही टीएमसी सरकार

News and updates east west north south india national news and many updates
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के लगभग 30 लाख मनरेगा श्रमिकों के बकाया का भुगतान करना शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। राज्य सरकार ने सोमवार को मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में 2,700 करोड़ रुपये की बकाया राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।

केंद्र की तरफ से यह बकाया मार्च 2022 से लंबित है। राज्य पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा, "कल बड़ी संख्या में सफलतापूर्वक बकाया राशी का भुगतान किया गया। इस दौरान बैंक की तरफ से टेक्निकल समस्याओं के कारण कुछ भुगतान असफल रहे। उम्मीद है कि बचे हुए रकम का ट्रांसफर आज हो जाएगा।" उन्होंने बताया कि 30 लाख मनरेगा श्रमिकों को उचित राशि मिलेगी। उनमें से ज्यादातर दक्षिण 24 परगना से ताल्लुक रखते हैं। 

बसावराज पाटिल का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की उम्मीद

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बसावराज पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उम्मीद की जा रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

केंद्र ने खुले जंगलों, झाड़ियों वाली भूमि पर दी पौधरोपण की अनुमति

कोई भी व्यक्ति या निजी संस्था अब खुले जंगलों और झाड़ियों वाली भूमि, बंजर भूमि और जलग्रहण क्षेत्रों सहित अनुपयोगी भूमि पर पौधरोपण कर सकती है और हरित क्रेडिट अर्जित कर सकती है। इसका व्यापार किया जा सकता है और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए काम किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे सकती है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि अक्तूबर में लॉन्च किया गया ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम एक बाजार-आधारित तंत्र है जो व्यक्तियों, समुदायों और निजी क्षेत्र की ओर से विभिन्न स्वैच्छिक पर्यावरणीय कार्यों को पुरस्कृत करता है।

केंद्र ने 22 फरवरी को पौधरोपण के संबंध में हरित क्रेडिट की गणना के लिए पद्धति को अधिसूचित किया था। हालांकि, कुछ पर्यावरण विशेषज्ञों ने इस पद्धति को अवैज्ञानिक बताते हुए कहा है कि यह जंगलों के पारिस्थितिक पहलुओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करती है।

महाराष्ट्र: डीजीपी रश्मि शुक्ला का कार्यकाल दो साल बढ़ा 
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया। गृह विभाग की ओर से कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया गया था। इस विस्तार के साथ ही शुक्ला अब 3 जनवरी, 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त होंगी। इससे पहले वह इस साल जून में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के डीजीपी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है। महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने जनवरी की शुरुआत में डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था।

मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण 
मैतेई कार्यकर्ता संगठन अरामबाई तेंगगोल ने मंगलवार शाम मणिपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण कर लिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें छुड़ा लिया गया।

मणिपुर पुलिस के ऑपरेशंस सेल में तैनात एएसपी अमित कुमार को अरामबाई तेंगगोल सदस्यों के एक समूह ने वांगखेई में उनके आवास से उठाया। गोलियों की आवाज से घबराए अधिकारी के पिता ने अपने बेटे से संपर्क किया जो एक छोटी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन पुलिस बल अपहरण को रोकने में नाकाम रही क्योंकि कार्यकर्ता सदस्य कुमार को लेकर भाग निकले। इसके बाद मणिपुर पुलिस ने मोर्चा संभाला और सफलतापूर्वक कुमार को कुछ ही घंटों में बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed