फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   News and Updates east west north outh north east crime politice accidents national news in hindi

Updates: गुजरात में ट्रेन बेपटरी, कोई हताहत नहीं; 16 अगस्त को जापान से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया उड़ानें रद्द

Thu, 15 Aug 2024 06:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 15 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

एयर इंडिया ने सूचित किया है कि 16 अगस्त को जापान के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाली दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि टोक्यो में खराब मौसम की चेतावनी के कारण उड़ानों को रद्द किया गया है। 

विज्ञापन
News and Updates east west north outh north east crime politice accidents national news in hindi
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एयर इंडिया ने सूचित किया है कि 16 अगस्त को जापान के नारिता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली आने वाली  दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि उड़ान संख्या AI306 और AI307 को टोक्यो में खराब मौसम की चेतावनी के कारण रद्द किया गया है। 

विज्ञापन

सूरत में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे
गुजरात में सूरत के पास अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह 8.50 बजे घटी। ट्रेन (संख्या 12932) जब सायन और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच गोथंगम यार्ड पहुंची तब दो डिब्बे अलग हो गए। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बाद में डिब्बे को फिर से ट्रेन के साथ जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यात्री के बीमार होने पर अकासा फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई

अकाशा एयर की वाराणसी-मुंबई उड़ान में एक यात्री के बीमार होने के बाद राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 172 यात्री मौजूद थे। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और सुबह के 11.40 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बीमार यात्री की हालत गंभीर थी और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

18 अगस्त को कुवैत का दौरा करेंगे डॉ. एस जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 18 अगस्त को कुवैत का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। कुवेत यात्रा के दौराने विदेश मंत्री दोनों द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। बातचीत के दौरान राजनीति, व्यापार, निवेश, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क स्थापित करने को लेकर भी चर्चा होगी। अपनी यात्रा के दौरान, भारत के विदेश मंत्री और कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-याहया की मुलाकात होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed