फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   news and update today, maharashtra, manipur, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news

Updates: मणिपुर में खाली पड़े चार मकान जलकर खाक; बिल्ली का अंतिम संस्कार करना छह पर पड़ा भारी; पढ़ें अहम खबरें

Fri, 05 Jan 2024 05:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 05 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

मणिपुर के न्यू लंबुलेन में खाली पड़े चार मकान आग लगने से जलकर खाक हो गए। बता दें, यह मकान हिंसा भड़कने के बाद से खाली पड़े थे। वहीं, मीरा भायंदर में एक श्मशान घाट में बिल्ली का अंतिम संस्कार करने पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
news and update today, maharashtra, manipur, uttar pradesh, bengaluru, north east, crime news
मकानों में लगी भीषण आग। (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मणिपुर में पिछले साल मई में भड़की हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां के न्यू लंबुलेन में खाली पड़े चार मकान आग लगने से जलकर खाक हो गए।  बता दें, यह मकान हिंसा भड़कने के बाद से खाली पड़े थे। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर दमकल की कम से कम तीन गाड़ियां मौजूद थी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये घर एक विशेष समुदाय के हैं। पिछले साल तीन मई को भड़की हिंसा के बाद से ही ये खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि संपत्ति को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बीच, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना इलाके में शांति भंग करने के लिए शरारती तत्वों की साजिश है। गौरतलब, पूर्वोत्तर राज्य में पिछले साल मई से कुकी और मेइतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष के कारण 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सौ घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरा भायंदर में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर में एक श्मशान घाट में एक बिल्ली का अंतिम संस्कार करना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के अधिकारियों की शिकायत पर बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 297 (दफनाने वाले स्थानों पर अनधिकार प्रवेश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, 'यह घटना 22 दिसंबर की शाम को हुई। भायंदर पश्चिम में सार्वजनिक सुविधा में दो व्यक्तियों ने अपनी बिल्ली का अंतिम संस्कार किया। भायंदर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।'

बीड में प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण केंद्र का भंडाफोड़

महाराष्ट्र के बीड जिले में अधिकारियों ने एक अवैध प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने सबसे पहले एक गर्भवती महिला को गुरुवार सुबह केंद्र भेजा। इसके बाद पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम ने प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण किए जाने की पुष्टि होने के बाद उस स्थान पर छापा मारा।
 
उन्होंने बताया कि एक पुरुष और एक महिला को पकड़ लिया गया जबकि तीसरा व्यक्ति फरार हो गया। वहीं, भ्रूण के लिंग और गर्भपात की गोलियों के निर्धारण के लिए इस्तेमाल की जा रही सोनोग्राफी मशीन को मौके से जब्त किया गया है।

मदुरै में होगा जल्लीकट्टू का आयोजन

मदुरै में जल्लीकट्टू का आयोजन 15 जनवरी से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा। मदुरै की जिलाधिकारी संगीता ने बताया कि पहले दिन का जल्लीकट्टू कार्यक्रम 15 जनवरी को अवनियापुरम में, 16 जनवरी को पलामेडु में और 17 जनवरी को अलंगनल्लूर में आयोजित किया जाएगा।

पोंगल उपहार हैंपर देंगे तमिलनाडु सीएम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस साल पोंगल उपहार हैंपर के साथ चावल कार्ड धारकों को 1000 रुपये देने की घोषणा की। 10 जनवरी को 1.15 करोड़ महिलाओं के खातों में 1000 रुपये का मानदेय जमा किया जाएगा। 
 

गैंगस्टर शरद मोहोल पर अज्ञात लोगों ने पुणे में चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती

पुणे में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार दोपहर गैंगस्टर शरद मोहोल को गोली मारी गई। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गैंगस्टर शरद मोहोल का इलाज कोथरूड स्थित एक अस्पताल में किया जा रहा हैं। अधिकारी ने कहा कि कोथरुड के सुतरदारा में तीन से चार अज्ञात हमलावरों ने करीब से दो राउंड गोलियां चलाई गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि धरपकड़ के लिए एक टीम गठित की गई हैं। गौरतलब हैं कि मोहोल पर हत्या और डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं। यरवदा जेल के अंदर इण्डियन मुजाहिदीन के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद कतील सिद्दीकी ही हत्या के मामले में बरी कर दिया गया था।

GST कानून में संशोधन करने वाले अध्यादेश पर केरल राज्यपाल ने किए हस्ताक्षर 

केरल में राजभवन और राज्य सरकार के बीच तकरार किसी से भी छिपी नहीं हैं। वहीं इसी बीच, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को जुए के संबंध में राज्य जीएसटी कानून में संशोधन करने वाले अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए। राजभवन सूत्रों के बताया कि राज्यपाल द्वारा अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 50वीं बैठक में कैसिनो, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर जुआ पर 28 प्रतिशत जीएसटी तय करने के बाद राज्य सरकार द्वारा अध्यादेश जारी किया गया था और यह भी निर्णय लिया गया था कि कर अंकित मूल्य पर लगाया जाना चाहिए। इसके बाद केंद्र सरकार ने जीएसटी अधिनियम में संशोधन को अधिसूचित किया था।
 

गोलीबारी में पुणे का मशहूर गैंगस्टर घायल

पुणे के कोथरुड इलाके में आज दोपहर तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने पर मशहूर गैंगस्टर शरद मोहोल घायल हो गया। अस्पताल में फिलहाल उसका इलाज जारी है। 

ओडिशा में आईईडी धमाके में तीन जावन घायल

ओडिशा के बौध और कंधमाल जिलों की सीमा पर स्थित बाटेपांगा जंगल में संदिग्ध माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। ब्लास्ट की पुष्टि करते हुए राज्य के आईजी ऑपरेशन सुरेश देवदत्त सिंह ने कहा कि ब्लास्ट में घायल तीनों जवान खतरे से बाहर हैं। वहीं, सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

त्रिपुरा में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि में होगी 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी
त्रिपुरा में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलएएलएडी) में 25 लाख रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि  उन्होंने कहा, "विधायकों की मांगों के अनुरूप निधि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये सालाना किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप वार्षिक खर्च भी 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये हो जाएगा। 

गौरतलब है कि वर्तमान में विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए योजना के तहत 50 लाख रुपये मिलते हैं।

गोवा में मिला 10वीं शताब्दी का दुर्लभ कदंब शिलालेख
गोवा में 10वीं शताब्दी का कदंब शिलालेख मिला है। यह शिलालेख दक्षिणी गोवा के काकोडा में महादेव मंदिर के परिसर में मौजूद है। इस पर कन्नड़ और संस्कृत भाषा में लिखा गया है।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, उडुपी के प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर टी मुरुगेशी, जिन्होंने शिलालेख का अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि एपिग्राफ 10 वीं शताब्दी ई. के कन्नड़ और नागरी पात्रों में उत्कीर्ण है और गोवा के कदंबों से संबंधित है। शिलालेख पर सबसे पहले शुभ शब्द 'बी इट वेल' (स्वस्थ श्री) लिखा गया है। यह शिलालेख तालारा नेवय्या मंडल के शासनकाल का है। तब उनके बेटे गुंडेया ने गोवा के बंदरगाह गोपुरा पर कब्जा करने की अपने पिता की इच्छा को पूरा करने का संकल्प लिया था। वह अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के बाद लड़े और मर गए। इस शिलालेख पर पुत्र की मृत्यु पर विलाप करते हुए मुख से निकले शब्द हैं। यह तलांगरे शिलालेख की साहित्यिक शैली में है।

महाराष्ट्र : गैंगस्टर शरद मोहोल की उसके ही गिरोह के सदस्यों ने की हत्या
 महाराष्ट्र के पुणे में गैंगस्टर शरद मोहोल की कथित तौर पर उसके ही गिरोह के कुछ सदस्यों ने शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे कोथरुड के सुतारदरा इलाके में तीन से चार हमलावरों ने मोहोल (40) पर काफी नजदीक से गोलियां चलाई। 40 वर्षीय अपराधी की कोथरुड इलाके के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मोहोल के खिलाफ हत्या और डकैती सहित कई मामले दर्ज थे। उसे यरवदा जेल में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध कार्यकर्ता मोहम्मद कतील सिद्दीकी की हत्या के मामले में बरी कर दिया गया था।

गोवा : जीएसटी संग्रहालय को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल

गोवा पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं जीएसटी संग्रहालय के परिसर में विस्फोटक होने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद यहां तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के ई-मेल के फर्जी होने की पुष्टि किए जाने के बाद ही संग्रहालय खोला गया। उन्होंने कहा कि ईमेल पूरे भारत के संग्रहालयों की आईडी पर भी भेजा गया। 

अलका लांबा बनीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष, वरुण चौधरी को एनएसयूआई की कमान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लांबा नेट्टा डिसूजा की जगह लेंगी। इसके अलावा खरगे ने वरुण चौधरी को पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह नीरज कुंदन की जगह लेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी डिसूजा और कुंदन के योगदान की सराहना करती है।

भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर शराब तस्कर को छुड़ाया, सब इंस्पेक्टर घायल
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के जिंजुवाड़ा गांव में भीड़ ने शुक्रवार दोपहर एक पुलिस टीम पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला कर एक हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया, घटना में एक सब इंस्पेक्टर केसी डांगर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस उपाधीक्षक जेडी पुरोहित ने कहा कि डांगर और दो कांस्टेबलों पर उस समय हमला किया गया जब वे एक शराब तस्कर जलसिंह जाला को लेकर एक निजी कार में जिंजुवाड़ा पुलिस स्टेशन लौट रहे थे। तस्करी को कुछ समय तक भागने के बाद पकड़ा गया था। हमले में डांगर को गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो कांस्टेबलों को भी मामूली चोटें आईं। जाला भागने में कामयाब रहा और उसे और पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जिंजुवाड़ा निवासी जाला एक खूंखार अपराधी है। उसे पहले भी दंगे, लूट और हमले जैसे विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

राजनाथ की ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा सोमवार से
भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों में मजबूती लाने, लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य प्लेटफार्मों के संयुक्त विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रवाना होंगे।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राजनाथ सिंह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी साझा करने और द्विपक्षीय औद्योगिक रक्षा सहयोग के विस्तार के लिए अपने ब्रिटिश समकक्ष ग्रांट शाप्स के साथ व्यापक बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया और यूक्रेन की स्थिति पर भी चर्चा की उम्मीद है।

तेलंगाना में इंजीनियरिंग छात्रा ने की आत्महत्या
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक निजी संस्थान की कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार को एक इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है।

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार शाम महबूबनगर के बाहरी इलाके में राजमार्ग पर वैन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मारने से हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने हादसे से नाराज होकर वैन में आग लगा दी।

केरल में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के लिए मुस्लिम नेता पर मामला दर्ज
कोझिकोड में इस्लामी विद्वान और समस्त केरल जेम-इयातुल उलमा नेता मुक्कम उमर फैजी की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के दो महीने बाद केरल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा था कि हिजाब नहीं पहनने वाली महिलाओं का चरित्र संदिग्ध होता है। फैजी ने यह टिप्पणी एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान उन महिलाओं पर की थी जो 'थट्टम' (केरल में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहना जाने वाला हिजाब) नहीं पहनती हैं। इससे राज्य में बड़े स्तर पर विवाद पैदा हो गया था। बड़ी संख्या में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया था। सामाजिक कार्यकर्ता वीपी जुहारा की शिकायत पर पुलिस ने मामला कर लिया। फैजी की टिप्पणी के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए जुहारा ने पिछले साल अक्तूबर में एक मंच पर सार्वजनिक रूप से अपना हिजाब हटा दिया था।

हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में गुयाना से 5 वर्षीय समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को हाइड्रोकार्बन क्षेत्र में सहयोग को लेकर भारत के पेट्रोलियम मंत्रालय और गुयाना के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के बीच 5 वर्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी। प्रस्तावित समझौते के तहत गुयाना से कच्चे तेल का आयात किया जाएगा। इसके अलावा गुयाना के अन्वेषण और उत्पादन (ईएंडपी) क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही कच्चे तेल के शोधन, क्षमता निर्माण, द्विपक्षीय व्यापार को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सौर ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाया जाएगा। गुयाना के साथ इस समझौते से द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि होगी। इसके साथ ही निवेश बढ़ाने, कच्चे तेल के स्रोतों में विविधता लाने में मदद मिलेगी। देश की ऊर्जा और आपूर्ति सुरक्षा के लिहाज से यह समझौता अहम है। इससे भारतीय कंपनियों को गुयाना में कच्चे तेल की खोज और उत्पादन के क्षेत्र में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भाजपा में शामिल हुए केरल के पादरी को चर्च के सभी पदों से हटाया गया
करीब 50 ईसाई परिवारों के साथ भाजपा में शामिल हुए केरल के प्रमुख ऑर्थोडॉक्स चर्च के पादरी फादर शैजू कुरियन को जांच लंबित रहने तक चर्च के सभी पदों से हटा दिया गया। कुरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च निलाक्कल भद्रसानम के सचिव और भद्रसानम संडे स्कूल के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। निलाक्कल भद्रसानम की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार जांच लंबित रहने तक पादरी को चर्च के सभी मौजूदा पदों से हटाने का निर्णय लिया है।

मानव तस्करी : एनआईए का बंगाल के खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर छापा
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा के चांदपाड़ा में मानव तस्करी मामले में शुक्रवार को एनआईए ने खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर छापा मारा। इसके अलावा एनआईए की टीम ने जिले के हाबरा समेत कुछ अन्य जगहों पर भी छापे मारे। सूत्रों के मुताबिक, मानव तस्करी मामले की जांच के सिलसिले में बीते वर्ष आठ नवंबर को विकास हलदर नामक एक व्यक्ति को गायघाटा के आनंदपाड़ा में एक किराये के घर से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed