{"_id":"5c613b86bdec22270f4fcec9","slug":"newly-elected-mla-from-ramgarh-shafia-zubair-takes-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ से नवनिर्वाचित विधायक सफिया जुबेर ने किया शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगढ़ से नवनिर्वाचित विधायक सफिया जुबेर ने किया शपथ ग्रहण
Mon, 11 Feb 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 11 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Shafia Zubair
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट से नवनिर्वाचित विधायक सफिया जुबेर ने सोमवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण करते हुए पदभार ग्रहण किया। कई दिनों के स्थगन के बाद सोमवार को राजस्थान की 15वीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शपथ लेने के लिए सफिया जुबेर का नाम पुकारा। सफिया के शपथ लेने के दौरान सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 सीटों पर सात दिसंबर को मतदान हुआ था। बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के कारण रामगढ़ सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बाद में 28 जनवरी को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी सफिया जुबेर ने जीत दर्ज की। उनकी जीत के साथ ही विधानसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़कर 100 और महिला विधायकों की 24 हो गई है। सदन में कांग्रेस की 12 तथा भाजपा की 10 महिला विधायक हैं।
विज्ञापन