{"_id":"6040e495015f6f7ad656e4cd","slug":"new-turn-in-bjp-cm-candidate-in-kerala-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल चुनाव: मेट्रो मैन श्रीधरन भाजपा के सीएम उम्मीदवार हैं या नहीं? मामले में नया मोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल चुनाव: मेट्रो मैन श्रीधरन भाजपा के सीएम उम्मीदवार हैं या नहीं? मामले में नया मोड़
Thu, 04 Mar 2021 07:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
ई श्रीधरन
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
केरल विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं। गुरुवार को खबरें आईं कि भारतीय जनता पार्टी ने 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, गुरुवार की शाम को विदेश राज्यमंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने इन खबरों का खंडन किया।
विज्ञापन
पहले मुरलीधरन ने कहा था कि श्रीधरन को सीएम प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, बाद में उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि मीडिया रिपोर्ट्स से मुझे पता चला है कि ऐसा हुआ है। हालांकि, बाद में मैंने पार्टी अध्यक्ष से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
What I wanted to tell was that through media reports I learnt that the party has made this announcement. Later, I cross-checked with the party chief who said that he has not made any such announcement: V Muraleedharan on his statement on E Sreedharan pic.twitter.com/anMBbkiPlw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 4, 2021
बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले श्रीधरन ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार केरल में छह अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में मतगणना दो मई को चार अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी। राज्य की मल्लापुरम व कन्याकुमारी की रिक्त संसदीय सीटों पर भी छह अप्रैल को ही उपचुनाव कराया जाएगा।