{"_id":"67002b5944158ed6eb0b9f44","slug":"new-trick-of-cyber-fraudsters-cheating-with-deepfake-videos-of-ambani-adani-and-kohli-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dubious Apps: साइबर जालसाजों का नया हथकंडा, अंबानी, अदाणी और कोहली के डीपफेक वीडियो से कर रहे ठगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Dubious Apps: साइबर जालसाजों का नया हथकंडा, अंबानी, अदाणी और कोहली के डीपफेक वीडियो से कर रहे ठगी
Fri, 04 Oct 2024 11:22 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:22 PM IST
सार
साइबर सुरक्षा से जुड़ी फर्म क्लाउडसेक ने कहा कि जालसाज प्रतिदिन एक हजार से अधिक फिशिंग डोमेन पंजीकृत कर रहे हैं। धोखेबाज असली की तरह दिखने वाले नकली प्ले स्टोर भी तैयार कर रहे हैं जिसके जरिये लोग एप डाउनलोड करते हैं।
विज्ञापन
डीपफेक बन रहा बड़ी चुनौती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
डिजिटल क्रांति के दौर में साइबर जालसाजों ने लोगों को ठगने का नया हथकंडा अपनाया है। साइबर जालसाज अब उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी और क्रिकेटर विराट कोहली के डीपफेक वीडियो से लोगों को ठग रहे हैं। साइबर सुरक्षा से जुड़ी फर्म क्लाउडसेक ने कहा कि जालसाज प्रतिदिन एक हजार से अधिक फिशिंग डोमेन पंजीकृत कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्लाउडसेक की रिपोर्ट के मुताबिक, डीपफेक वीडियो में संदिग्ध एप का प्रचार करने के लिए प्रमुख हस्तियों के फर्जी समाचार वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध समाचार एंकरों के हेरफेर किए गए फुटेज का उपयोग किया जाता है। इसके जरिये साइबर अपराधी लोगों को संदिग्ध गेमिंग एप को डाउनलोड करने के लिए प्रलोभन देते हैं। यही नहीं, धोखेबाज असली की तरह दिखने वाले नकली प्ले स्टोर भी तैयार कर रहे हैं जिसके जरिये लोग एप डाउनलोड करते हैं।
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा फर्म ने कहा कि उसकी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने भ्रामक अभियानों की एक शृंखला की पहचान की है। इसके जरिये नकली गेमिंग एप को बढ़ावा देने के लिए भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, सऊदी अरब और अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं को लक्षित किया जाता है।
विज्ञापन
लोगों को फंसाने के लिए साइबर अपराधी अंबानी और कोहली के अलावा अनंत अंबानी, ओलंपियन नीरज चोपड़ा से लेकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जेम्स डोनाल्डसन (मिस्टर बीस्ट) और पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों का डीपफेक इस्तेमाल करते हैं। इनके जरिये नकली गेमिंग एप का प्रचार-प्रसार कराया जाता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन