{"_id":"5793ef0e4f1c1b6106c4bd0e","slug":"new-train-time-table-will-also-bring-change-in-train-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो नई समय सारणी के साथ ही बदल जाएंगे कई ट्रेनों के नंबर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तो नई समय सारणी के साथ ही बदल जाएंगे कई ट्रेनों के नंबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे समय सारणी में इस बार कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ट्रेन के समय में परिवर्तन के साथ ही कई नये नियमों को भी समय सारणी में शुमार किया जाएगा। खास बात यह भी देखने को मिलेगी कि नई समय सारणी में कई ट्रेनों का नंबर बदल जाएगा।
विज्ञापन
दो महीने बाद आने वाले समय सारणी में ट्रेनों की स्पीड बढ़ने की वजह से बहुत कुछ बदलाव किया जा रहा है। एक्सप्रेस ही नहीं पैसेंजर ट्रेनों की भी औसत स्पीड अक्टूबर से बढ़ जाएगी। लिहाजा इसके समय में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 25-85 किलोमीटर की औसत रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों की गति बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर से लागू होने वाली समय-सारणी को लेकर रेलवे विभाग पूरी तरह से केंद्रीयत है। सभी जोन से तालमेल बिठाकर समय अवधि घटाने व बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। नई समय सारणी में तेजस, उदय, हमसफर ट्रेनें कब से चलेंगी इससे भी पर्दा उठ सकता है। इसे लेकर भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अगर कोच फैक्ट्री इन ट्रेनों के लिए रैक तैयार कर देती है तो यह ट्रेन जल्द से जल्द चला दी जाएगी। खास बात यह है कि कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस का नया नंबर 19030 की जगह 22950 हो जाएगा। इसी तरह ओखला-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर भी बदलेगा। इस ट्रेन का नंबर 19569 की जगह 22969 हो जाएगा। वाराणसी-ओखला एक्सप्रेस का नंबर 19570 की जगह 22970 हो जाएगा।