फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Train Between India and Bangladesh, Mitali Express between New Jalpaiguri and Dhaka

Mitali Express: भारत और बांग्लादेश के बीच एक और नई ट्रेन को हरी झंडी, रेलमंत्री बोले- हमारे संबंध और मजबूत होंगे

Wed, 01 Jun 2022 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

मिताली एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी (भारत) और ढाका (बांग्लादेश) के बीच संचालित होगी। इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
New Train Between India and Bangladesh, Mitali Express between New Jalpaiguri and Dhaka
भारत और बांग्लादेश के बीच नई ट्रेन सेवा - फोटो : ANI

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेलमंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यू जलपाईगुड़ी (भारत) और ढाका (बांग्लादेश) के बीच संचालित होने वाली मिताली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि मिताली एक्सप्रेस दोनों देशों के बीच दोस्ती को बढ़ाने, रिश्ते को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमारी साझा विरासत, हमारे साझा वर्तमान और हमारे साझा भविष्य पर आधारित हैं। आज हम दोनों देशों में जो विकास हो रहा है, वह सभी स्तरों पर दोनों देशों के बीच मधुर मित्रता के कारण बहुत तेजी से बढ़ा है। 

विज्ञापन


29 मई को भी दो ट्रेनों को दी गई थी हरी झंडी
बता दें कि इससे पहले 29 मई को भी दोनों देशों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
विज्ञापन


मिताली एक्सप्रेस की टाइमिंग
जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी- ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी।  साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते एहतियात के तौर पर यह सेवा बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed