फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New technology Artificial intelligence will help youth to find jobs

नई तकनीक: युवाओं को नौकरी ढूंढने में मदद करेगा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, 80 लाख से ज्यादा रोजगारों का विश्लेषण

Sat, 07 Aug 2021 06:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Aug 2021 06:52 AM IST
सार

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों पर लगता रहा है नौकरी छीनने का आरोप
  • अब एआई आधारित एक ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है, जो नए कॅरिअर चुनने में मदद कर सकता है

विज्ञापन
New technology Artificial intelligence will help youth to find jobs
Artificial Intelligence - फोटो : Becominghuman

विस्तार

दुनिया में जब भी स्वचालन बढ़ता है, तब नौकरियों पर खतरा मंडराता है। मौजूदा दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर लोगों में ऐसा ही डर बैठा हुआ है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि नई तकनीक नौकरियों के लिए खतरा जरूर पैदा करती है, पर इससे नए रोजगारों के अवसर भी खुलते हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि अब एआई आधारित एक ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है, जो नए कॅरिअर चुनने में मदद कर सकता है। इसे ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है। अब तक हुए प्रयोगों में 76 फीसदी सटीकता देखने को मिली है।
विज्ञापन


भविष्य के बदलाव के आधार पर सलाह: यह सिस्टम ऐसा कॅरिअर चुनने का सुझाव देता है, जिसके सफल होने की ज्यादा संभावना है। कौशलों में समानता पता लगने के बाद नए कौशल के आधार पर कर्मचारी के लिए पेशे का अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए-पुराने कौशल मापकर देता है सुझाव
एआई सिस्टम नए-पुराने कौशल के बीच समानताएं मापकर कॅरिअर चुनने का सुझाव देता है। मसलन, एक अकाउंटेंट वित्तीय विश्लेषक की राह पकड़ सकता है, क्योंकि इन दोनों नौकरियों में जरूरी कौशल समान हैं। लेकिन स्पीच थैरेपिस्ट को फाइनेंशियल एनालिस्ट का कौशल सीखना मुश्किल होगा।

80 लाख से ज्यादा रोजगारों का विश्लेषण
  • यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के शोधकर्ता निक डाउसन, मरियन एंड्रेई रिजोऊ और यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स की मैरी एन विलियम्स ने कॅरिअर में बदलाव सुझाने के लिए यह सिस्टम बनाया है।
  • मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से 80 लाख ऑनलाइन रोजगार विज्ञापनों का विश्लेषण कर बताया गया है कि कर्मचारियों का अगला सफल कदम क्या होगा। जानकारी पीएलओएस वन में प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed