{"_id":"6ab4600cb06cd5688408302e","slug":"new-revelation-in-sahil-s-suicide-case-in-his-final-conversation-with-female-friend-he-said-i-made-mistake-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बॉम्बे: साहिल की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, महिला दोस्त से आखिरी बातचीत में कहा- मुझसे गलती हो गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईआईटी बॉम्बे: साहिल की आत्महत्या मामले में नया खुलासा, महिला दोस्त से आखिरी बातचीत में कहा- मुझसे गलती हो गई
सार
आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने एक महिला मित्र से परीक्षा को लेकर बात की थी और कहा था कि पेपर अच्छा नहीं गया। बातचीत में जातिगत भेदभाव का जिक्र नहीं होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
साहिल वाकोडे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि साहिल ने फांसी लगाने से कुछ घंटे पहले एक महिला दोस्त से फोन पर बात की थी और कहा था कि मुझसे गलती हो गई। इसके बाद साहिल ने 18 सितंबर की शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली थी।
आखिरी बातचीत में भी जातिगत भेदभाव की चर्चा नहीं
साहिल ने फांसी लगाने से पहले दोपहर 2:30 बजे महिला दोस्त से बातचीत में सेमेस्टर परीक्षा को लेकर चर्चा की थी। कहा था कि मेरा पेपर अच्छा नहीं गया। यह साहिल की किसी से आखिरी बातचीत थी, जिसमें उसने जातिगत भेदभाव की चर्चा नहीं की थी। आत्महत्या से कुछ घंटे पहले साहिल को परीक्षा में कथित तौर पर मोबाइल फोन पर चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
मौत की खबर सुनकर महिला दोस्त सदमे में
सूत्रों का दावा है कि साहिल की मौत की खबर सुन महिला दोस्त को पैनिक अटैक आ गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पुलिस ने महिला दोस्त का बयान भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आईआईटी बॉम्बे खुदकुशी मामला: क्राइम ब्रांच करेगी अब जांच, प्रोफेसर डूला छुट्टी पर भेजे गए; पुलिस ने क्या कहा?
प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजा गया 10 सदस्यीय समिति करेगी जांच
साहिल की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को छुट्टी पर भेज दिया गया है। डूला उस परीक्षा में इनविजिलेटर थे, जिसमें साहिल को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। वहीं, संस्थान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी है। इसकी अध्यक्षता आईआईटी पलक्कड़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन रमेश वेंकटेश्वरन करेंगे। इसमें छात्र प्रतिनिधि भी हैं। समिति ने परीक्षा के दौरान का सीसीटीवी व उस कमरे में बैठे छात्रों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।