{"_id":"574a6eaa4f1c1be41869098a","slug":"new-research-about-indus-valley-civilization","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजागर हुआ बड़ा राज, 5500 साल नहीं 8000 साल पुरानी है सिंधु सभ्यता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उजागर हुआ बड़ा राज, 5500 साल नहीं 8000 साल पुरानी है सिंधु सभ्यता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक हम यह जानते थे कि सिंधु घाटी की सभ्यता 5,500 साल पुरानी है लेकिन आईआईटी खड़गपुर और भारतीय पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिकों ने सिंधु सभ्यता की प्राचीनता से संबंधित जो नए तथ्य रखे हैं उसके मुताबिक यह सभ्यता 5,500 साल नहीं बल्कि 8,000 साल पुरानी थी। इस तथ्य के सामने आने के बाद सभ्यताओं की प्राचीनता पर खासी बहस छिड़ सकती है। वैज्ञानिकों का शोध प्रतिष्ठित शोध पत्रिका 'नेचर' में 25 मई को प्रकाशित हुआ है । इस शोध की माने तो सिंधु सभ्यता मिस्र और मेसोपोटामिया की से पहले की है।
विज्ञापन
बता दें कि मिस्र की सभ्यता के प्रमाण जहां 7000 ईसा पूर्व से 3000 ईसा पूर्व तक रहने के मिलते हैं, वहीं मेसोपोटामिया की सभ्यता 6500 ईसा पूर्व से 3100 ईसा पूर्व तक प्रमाण है। इतना ही नहीं शोधार्थियों ने इस बात के भी प्रमाण निकाले हैं कि हड़प्पा सभ्यता से 1000 पूर्व भी कोई सभ्यता थी।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों के शोध में यह बात सामने आई है कि 3000 वर्ष पहले सिंधु सभ्यता मौसम में बदलाव के चलते विलुप्त हो गई। आईआईटी खड़गपुर के भूगर्भशास्त्र और भूभौतिकी विभाग के प्रमुख अनिंदय सरकार के अनुसार हमने सिंधु सभ्यता की प्राचीन मिट्टी के बर्तन ढूंढ़े हैं। जिसकी खोजबीन के लिए 'ऑप्टिकल स्टिम्यलैटिड लूमनेसन्स' तकनीक का प्रयोग किया है। जिससे उस पॉटरी की उम्र का पता लगा है। यह 6000 वर्ष पुराने पाए गए हैं और हड़प्पा सभ्यता की शुरुआत 8,000 साल पहले होने के प्रमाण भी मिले हैं।' शोधार्थियों के अनुसरा सिंधु घाटी सभ्यता का विस्तार देश के बड़े हिस्से में था।
विज्ञापन