{"_id":"650857ad1db90a30650fa1e8","slug":"new-parliament-house-schedule-from-group-photo-of-mps-to-ganesh-chaturthi-puja-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक आगाज: सांसदों की ग्रुप फोटो से लेकर गणेश चतुर्थी की पूजा तक, ऐसी है नए संसद भवन में जाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऐतिहासिक आगाज: सांसदों की ग्रुप फोटो से लेकर गणेश चतुर्थी की पूजा तक, ऐसी है नए संसद भवन में जाने की तैयारी
Tue, 19 Sep 2023 07:31 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 19 Sep 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
नया संसद भवन
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो गया है जो 22 सितंबर तक चलेगा। इस सत्र के पहले दिन पुराने संसद भवन में कार्यवाही हुई। आज से सदन की कार्यवाही नए संसद भवन में होनी है। आज गणेश चतुर्थी है। इस दिन नए संसद भवन में प्रवेश की खास तैयारियां की गई हैं। आइये जानते हैं पूरे कार्यक्रम के बारे में...
New Parliament Building
- फोटो :
नरेंद्र मोदी
सुबह होगा ग्रुप फोटो सेशन
नए संसद भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को पुराने संसद भवन में एक ग्रुप फोटो सेशन होगा। रविवार को जारी आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार सुबह ग्रुप फोटो के लिए बुलाया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे पुराने संसद भवन के कोर्टयार्ड 1 (गेट नंबर 1 और सेंट्रल हॉल के बीच) में होगा। इसके लिए सांसदों को सुबह 9.15 बजे तक कोर्टयार्ड 1 में पहुंचने के लिए कहा गया है। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस बारे में सभी सांसदों को सूचित किया।
इस कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति, राज्यसभा के सभी सांसद, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा में सदन के नेता, संसदीय कार्य मंत्री, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और सभी सांसद उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे सभी सांसद पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आखिरी बार एकत्र होंगे। यहां भारतीय संविधान से 75 साल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।

new Parliament Inauguration
- फोटो :
social media
1.15 मिनट से लोकसभा और 2.15 मिनट से राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत
आज न गणेश चतुर्थी भी है। नए संसद भवन में विधिवत पूजा के बाद प्रवेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि सेंट्रल हॉल में समारोह के बाद मौजूदा संसद को नए भवन में स्थानांनतरित कर दिया जाएगा। कहा गया है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन में प्रवेश करेंगे, तब वे अपने साथ भारतीय संविधान की एक प्रति अपने हाथों में रख सकते हैं। नई संसद भवन में संविधान हॉल भी बनाया गया है। इसमें देश की संवैधानिक विरासत की प्रदर्शनी लगाई गई है।
दोपहर एक बजकर 15 मिनट से लोकसभा की कार्यवाही का पहली बार नए संसद भवन से आगाज होगा। वहीं, दोपहर दो बजकर 15 मिनट से राज्यसभा की कार्यवाही पहली बार नए संसद भवन में शुरू होगी।
मनमोहन सिंह, मेनका गांधी और शिबू सोरेन भी रखेंगे अपनी बात
जानकारी के अनुसार, संसद के संयुक्त सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी बोलेंगे।

New Lok Sabha house
- फोटो :
ANI
20 सितंबर से विधिवत विधायी कार्यों की शुरुआत
नए संसद भवन में विधिवत रूप से सरकार के विधायी कामकाज 20 सितंबर से होंगे। इस बीच, सरकार की तरफ से सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्रियों को विशेष सत्र के पांचों दिन सदन की पूरी कार्यवाही के दौरान पूरे समय मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। आदेश के मुताबिक, लोकसभा में सांसद मंत्रियों को निचले सदन में और राज्यसभा से सांसद मंत्रियों को पूरी कार्यवाही के दौरान उच्च सदन में मौजूद रहने का निर्देश मिला है। अमूमन दोनों सदनों में कार्यवाही के दौरान एक-एक मंत्री की रोस्टर ड्यूटी लगती है।

Parliament:New Dress Code For Parliament Staff
- फोटो :
Amar Ujala/Rahul Bisht
नए संसद भवन को लेकर क्या है तैयारी?
नई संसद में कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। लोकसभा सचिवालय के आदेश के मुताबिक मार्शल, सुरक्षा कर्मचारियों, अधिकारियों, चैंबर अटेंडेंट और चालकों के लिए नई ड्रेस जारी की गई है, जिसे नए संसद भवन में कामकाज शुरू होने के बाद उन्हें पहनना होगा।
नौकरशाहों को बंद गला सूट की जगह मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट पहननी होगी। उनके लिए तय की गई कमीज पर पुष्प का डिजाइन छपा होगा। साथ ही कर्मचारी खाकी रंग की पैंट पहनेंगे। संसद के दोनों सदनों में मार्शल की नई पोशाक में अब मणिपुरी पगड़ी शामिल होगी। संसद के सुरक्षा कर्मचारी नीले सफारी सूट के बजाय सेना की वर्दी जैसी पोशाक में नजर आएंगे।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी
- फोटो :
SOCIAL MEDIA
किन बलों पर होगी चर्चा और किन्हें पारित किया जाना है?
सरकार ने विशेष सत्र का प्रस्तावित एजेंडा जारी कर दिया है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा था कि विशेष सत्र के दौरान कुल आठ विधेयकों को चर्चा और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा में जो बिल पेश किए जाएंगे, उनमें पोस्ट ऑफिस बिल 2023, एडवोकेट (संशोधन) विधेयक, 2023 और प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल, 2023 शामिल हैं। ये पहले ही तीन अगस्त 2023 को राज्यसभा द्वारा पारित किए जा चुके हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 को सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद सूची से हटा लिया गया है।