{"_id":"5fcb53c18ebc3ecf931db42a","slug":"new-parliament-house-bhoomi-pujan-on-10-december-prime-minister-modi-get-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिसंबर को नए संसद भवन का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा न्योता, गृह मंत्री भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 दिसंबर को नए संसद भवन का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा न्योता, गृह मंत्री भी होंगे शामिल
Sat, 05 Dec 2020 03:02 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Dec 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
भारतीय संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को जल्द ही नया संसद भवन मिलने जा रहा है, सरकार ने नए भवन के निर्माण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दस दिसंबर को नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा, इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्योता भेजा गया है। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री को न्योता भेजा है।
विज्ञापन
ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें यह न्योता सौंपा है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नए संसद भवन का निर्माण मौजूदा भवन के पास ही किया जाएगा। इसे बनाने में लगभग दो साल लग सकते हैं। नए भवन के लिए 2022 डेडलाइन तय की गई है।
विज्ञापन
कैसा होगा नया संसद भवन?
नया संसद भवन त्रिकोणीय होगा और बैठने की क्षमता के हिसाब से मौजूदा संसद भवन से बड़ा होगा। नए संसद भवन में लगभग 900 सीटें होंगी। संयुक्त सत्र के दौरान लोकसभा में 1,350 सांसद आराम से बैठ सकते हैं। इस नए संसद भवन में सांसदों के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे।
विज्ञापन
सभी कार्यालय आधुनिक डिजिटल इंटरफेस से लैस होंगे और यहां अधिकतर ऑफिस पेपरलेस होंगे। नए संसद भवन की निर्माण योजना का पूरा काम तीन चरणों में किया जाएगा। नए सचिवालय में दस भवन बनाए जाएंगे ताकि सभी केंद्रीय मंत्रालयों को एक ही स्थान पर बनाया जा सके।