{"_id":"587ff22b4f1c1ba73feff4ff","slug":"new-notification-for-haj-applicant-regarding-medical-certificate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज आवेदक ध्यान दें! मेडिकल सर्टिफिकेट से जुड़े मामले में आई नई गाइडलाइन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हज आवेदक ध्यान दें! मेडिकल सर्टिफिकेट से जुड़े मामले में आई नई गाइडलाइन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Jan 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
हजयात्रा
हज पर जाने की चाहत रखने वालों को आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं करना होगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक हज के लिए कुर्रा यानी लॉटरी में चयनित होने वाले हज यात्रियों को ही मेडिकल प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज आवेदकों को मेडिकल से राहत दी है। गाइडलाइन के मुताबिक हज के लिए चयनित होने के बाद हज यात्रियों को मेडिकल के दो स्तर से गुजरना होगा। हज कमेटी हज यात्रा से पहले आवेदकों को एक बुकलेट मुहैया कराएगी। पहले स्तर पर उन्हें आवेदन फॉर्म में दिए गए मेडिकल फॉर्म को भरकर किसी एमबीबीएस या सरकारी चिकित्सक से प्रमाणित करा कर हज कमेटी कार्यालय में जमा करना होगा। वहीं हज यात्रा से पहले कमेटी की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली बुकलेट को भरकर अपने पास रखना होगा।
सऊदी अरब में हज यात्रियों के इलाज में मददगार बनेगी बुकलेट
हज कमेटी की ओर से उपलब्ध कराई गई बुकलेट सऊदी अरब में हज यात्रियों के लिए काफी मददगार बनेगी। हज केदौरान बीमार पड़ने पर बुकलेट में मेडिकल हिस्ट्री होने से गंभीर बीमारी वाले मरीजों का वहां आसानी से इलाज हो सकेगा।

Trending Videos
एक बुकलेट पर चार लोग कर सकते हैं आवेदन
हज
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार राज्य हज कमेटी को 23 हजार 200 हज आवेदन की बुकलेट उपलब्ध कराई है। एक बुकलेट में चार लोगों के आवेदन की सुविधा है। इस हिसाब से राज्य हज कमेटी के जरिए 90 हजार से ज्यादा लोगा आवेदन कर सकते हैं।
एक कवर नंबर पर अधिकतम पांच लोग करेंगे आवेदन
हज आवेदन जमा होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को एक कवर नंबर जारी करती है। एक कवर नंबर पर पांच लोग हज पर जा सकते हैं। उनके साथ एक या दो बच्चे भी हजयात्रा में शामिल हो सकते हैं। पांच से ज्यादा सदस्य होने पर उन्हें दूसरा कवर नंबर जारी होगा।\