फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new members of Jaliyanwala bagh trust will be appointed within a week

एक सप्ताह में होगी जलियांवाला बाग ट्रस्ट के नए सदस्यों की नियुक्ति

Fri, 05 Oct 2018 11:13 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
new members of Jaliyanwala bagh trust will be appointed within a week

अमृतसर में जलियांवाला बाग ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति का मार्ग साफ हो गया है। एक सप्ताह के अंदर तीन सदस्यों की नियुक्ति कर दी जाएगी। शुक्रवार को सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ हुई मुलाकात के दौरान यह आश्वास दिया है। 

विज्ञापन


सिद्धू ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था कि जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा था कि अगर ये नियुक्तियां नहीं हो पाती हैं तो अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित जलियांवाला बाग शौर्य गाथा शताब्दी समारोह आयोजित कराने की तैयारियों में विलंब हो सकता है। 

विज्ञापन

प्रभावित हो रही हैं शताब्दी समारोह की तैयारियां

बैठक के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जलियांवाला बाग भारत की एकता और स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतीक है। इस पवित्र स्थान के रख-रखाव और प्रबंधन की जि़म्मेदारी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काम करने वाले एक ट्रस्ट द्वारा निभाई जाती है। ट्रस्ट के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नए सदस्यों की नियुक्ति न होने के कारण ट्रस्ट की बैठक नहीं हो पा रही है। 

नतीजतन, शताब्दी समारोह की अग्रिम तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। सिद्धू के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक न होने के कारण कई अहम प्रस्तावों को अभी तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद ही यह ट्रस्ट अपना काम-काज कर सकेगा। उन्होंने कहा कि हमने जलियांवाला बाग का स्मृति समारोह बड़े पैमाने पर मनाने के लिए 20 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पहले ही केंद्र सरकार के पास भेजे हुए हैं। 

सांस्कृतिक मामलों के केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सिद्धू को भरोसा दिया है कि नए तीन सदस्यों की नियुक्ति एक हफ्ते के अंदर-अंदर कर दी जाएगी। इसके उपरांत तुरंत ट्रस्ट की मीटिंग होगी। इससे पहले सिद्धू ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे एलफौंस के साथ बैठक कर कई दूसरे प्रस्तावों पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed