फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New map of global terrorism from the Pacific to the Arabian Sea

जेहादियों की पैठ: प्रशांत से अरब सागर तक वैश्विक आतंकवाद का नया नक्शा

Wed, 24 Apr 2019 06:28 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 24 Apr 2019 06:28 AM IST
सार

  • - श्रीलंका हमले ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का नया चेहरा किया उजागर
  • - थाईलैंड, फिलीपिन्स, मलेशिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका से होते हुए सोमालिया तक जेहादियों की गहरी पैठ
  • - भारत इन देशों को लगातार करता रहा है आगाह, नेशनल तौहिद जमात के बारे में श्रीलंका को दी थी चेतावनी 
  • - श्रीलंका ने माना, यह आतंकी हमला न्यूजीलैंड में मसजिदों पर हुए हमले का है बदला

विज्ञापन
New map of global terrorism from the Pacific to the Arabian Sea
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

श्रीलंका आतंकी हमले ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का नया चेहरा उजागर किया है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान केटेरर हब से संचालित विभिन्न जेहादी गुट प्रशांत महासागर से अरब सागर तक के देशों में गहरी पैठ बना चुकेहैं। ताईवान, फिलीपिन्स, मलेशिया, इंडोनेशिया, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, थाईलैंड,कंबोडिया, म्यांमार, श्रीलंका होते हुए सोमालिया तक इन जेहादी गुटों ने अपनी गतिविधियां बढा ली हैं। श्रीलंका हमले में रडार पर आए आतंकी संगठन नेशनल तौहिद जमात (एनटीजे) इन्हीं गुटों में एक है। इन देशों में सक्रिय यह संगठन आपसी तालमेल से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


श्रीलंका के गृहराज्य मंत्री का मंगलवार को अपने संसद में दिया गया बयान इस बात की पुष्टि करता है। गृहराज्य मंत्री ने कहा है कि श्रीलंका का हमला दरअसल न्यूजीलैंड केमसजिदों में कुछ महीनों पहले हुए हमले का बदला है। भारतीय खुफिया एजेंसियां इन देशों को आतंकी गुटों की सक्रियता केबारे में लगातार आगाह करता रहा है। इसी केतहत श्रीलंका को कुछ दिनों पहले भी एनटीजे के बारे में बताया गया था। इन गुटों का खुलासा 2016 में पाकिस्तान समर्थन वाले गुट लश्कर-ए-तोयबा के आतंकियों से पूछताछ में हुआ था। उसके बाद खासतौर पर फिलीपिन्स, इंडोनेशिया, थाईलैंड और मलेशिया में हुए आतंकी धमाकों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।  
विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि इसी साल 27 जनवरी को फिलीपिन्स ने जोलो महागिरिजाघर में हुए आतंकी हमले तार इस क्षेत्र के कर्इ देशों से जुड़ते पाए गए। यह गुट आईएसआईएस से भी खासे प्रभावित हैं। यह गुट आधुनिक सोंच वाले इस्लामी देश मलेशिया में कट्टरवाद फैलाने की कोशिश में है। इसी तरह बौद्ध बहुल थाईलैंड केदक्षिणी क्षेत्र में जेहादी खासे सक्रिय हैं। सूत्रों ने बताया कि यह संगठन अफगानिस्तान, सीरिया, पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों से संचालित हो रहे हैं। इनका मकसद इस क्षेत्र के बौद्ध और इसाई बहुल देशों में आतंक फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed