फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Lok Sabha First Session prepared strong ground for government and opposition battle of saving Constitution

Parliament: संसद में विपक्ष नीट सहित इन मुद्दों पर घेरेगा सरकार को, मंत्री प्रधान ने भी जबाव देने की तैयारी

Fri, 28 Jun 2024 06:44 AM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
सार
विपक्षी दलों के सदस्य राज्यसभा में 267 के तहत और लोकसभा में कार्यास्थगन के नोटिस देकर नीट के मामले पर चर्चा एवं सरकार से जवाब की मांग करेंगे। वही, विपक्षी दल संसद में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर शुरू हो रही चर्चा में भी भाग लेंगे।
loader
New Lok Sabha First Session prepared strong ground for government and opposition battle of saving Constitution
पीएम मोदी और राहुल गांधी - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

विपक्षी दलों ने संसद के मौजूदा सत्र में सरकार को सदन से लेकर सड़क तक घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़ी कथित अनियमितता का मुद्दा उठाने का फैसला किया है।बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक में यह फैसला हुआ और इसकी पूरी रणनीति बनाई गई।



सूत्रों ने मुताबिक, विपक्षी दलों के सदस्य राज्यसभा में 267 के तहत और लोकसभा में कार्यास्थगन के नोटिस देकर नीट के मामले पर चर्चा एवं सरकार से जवाब की मांग करेंगे। वही, विपक्षी दल संसद में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर शुरू हो रही चर्चा में भी भाग लेंगे।


इसके अलावा सोमवार को विपक्षी दलों के नेता संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कथित राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्ष के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के सीएम और मंत्रियों की गिरफ्तारी, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और पश्चिम बंगाल में 3 मंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर ये प्रदर्शन किया जाएगा।

इसी बीच विपक्ष की योजना को ध्यान में रखते हुए सरकार भी तैयार है। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष द्वारा नीट प्रश्नपत्र लीक मामले मे सवाल उठाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जवाब देने को तैयार हैं। नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से सरकार पर हमलावर है। विपक्ष ने नीट पेपर लीक में धांधली का आरोप लगाया है और कहा कि इसे लेकर लीपापोती नहीं चलेगी। 

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भी गुरुवार को बड़ी बैठक हुई है। दिल्ली में पीएम आवास पर हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह  और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। इस बैठक में संसद सत्र सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। जानकारी के अनुसार संसद के दोनों सदनों में शुक्रवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी।  लोकसभा में अनुराग ठाकुर प्रस्ताव रखेंगे और बांसुरी स्वराज उसका समर्थन करेंगी। जबकिराज्य सभा में सुधांशु त्रिवेदी चर्चा की शुरुआत करेंगे और कविता पाटीदार उसका समर्थन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed