फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Karnataka BJP chief takes charge and Yeddyurappa sets target of 150 seats

कर्नाटक के नए भाजपा प्रमुख ने संभाला प्रभार, येदियुरप्पा ने रखा 150 सीटों का लक्ष्य

Tue, 27 Aug 2019 08:17 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
New Karnataka BJP chief takes charge and Yeddyurappa sets target of 150 seats
नलिन कुमार कतील - फोटो : Twitter

भाजपा के तीन बार के लोकसभा सदस्य नलिन कुमार कतील के पार्टी की कर्नाटक इकाई प्रमुख का प्रभार संभालने पर मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में 150 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


कतील ने अन्य नेताओं के दिशानिर्देश के तहत संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की ओर से जिम्मेदारी स्वीकार कर रहे हैं। वहीं, येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार भाजपा केंद्र और राज्य, दोनों जगहों पर सत्ता में है तथा लोकसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व 25 सांसद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेष तीन साल और 10 महीने बगैर आराम किये हमें हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना होगा और अगले विधानसभा चुनाव में हमें 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने येदियुरप्पा के तहत कुल 224 सीटों में 104 पर जीत दर्ज की थी। कर्नाटक भाजपा प्रमुख का प्रभार संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कतील ने कहा, मुझे आज एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। गांवों में घर-घर जाकर वोट मांगने वाला एक सामान्य कायर्तकर्ता पार्टी में प्रदेश प्रमुख बन सकता है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। मैं उसका सबूत हूं।


उन्होंने कहा कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते भाजपा अभी अपने स्वर्णिम युग में है। उन्होंने खुद के नेता के तौर पर आगे बढ़ने का श्रेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं को देते हुए कहा, मैं आएसएस का स्वयंसेवक हूं, मैं कोई विद्वान नहीं बल्कि संघ की शाखाओं में मैं बड़ा हुआ।

कतील (53) लोकसभा में दक्षिण कन्नड़ सीट का लगातार तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह कट्टर हिंदुत्व वाले विचारों को लेकर जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed