{"_id":"588149f54f1c1b9a25efea9e","slug":"new-house-search-for-president-pranab-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश शर्मा का सरकारी आवास बन सकता है सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति का आवास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महेश शर्मा का सरकारी आवास बन सकता है सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रपति का आवास
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jan 2017 04:51 AM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का सरकारी आवास, 10 राजाजी मार्ग, सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आवास हो सकता है। राष्ट्रपति का कार्यकाल इस वर्ष जुलाई में समाप्त होने जा रहा है।
महेश शर्मा ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय ने उनसे पूछा था कि उन्हें आवास खाली करने में काई आपत्ति तो नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने मंत्रालय से अपने लिए कोई और आवास आवंटित करने को कहा है। शर्मा ने कहा कि वह इस आवास को जल्द ही खाली कर देंगे, क्योंकि यह जगह उनकी तुलना में राष्ट्रपति के लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
लुटियन की दिल्ली में स्थित 10 राजाजी मार्ग में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम वर्ष 2015 तक रहे थे। उनके निधन के बाद इसे मंत्री को आवंटित किया गया। गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा सेक्टर 15, नोएडा में रहते हैं, लेकिन बैठकों के दौरान इस सरकारी बंगले का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति पेंशन नियम, 1962 के अनुसार, भारत के सेवानिवृत्त राष्ट्रपति को अपने जीवन के शेष समय तक देश में कहीं भी नि:शुल्क आवास, पानी और बिजली की सुविधा पाने का अधिकार है।