{"_id":"584350064f1c1bd823de5e8d","slug":"new-guidelines-for-iim-aspirants","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM का फरमान, मेहंदी लगाने वाली छात्राएं नहीं दे पाएंगी कैट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IIM का फरमान, मेहंदी लगाने वाली छात्राएं नहीं दे पाएंगी कैट
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 04 Dec 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) सहित तमाम प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में इस बार कई नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रविवार को देशभर में एक साथ होने वाली इस प्रवेश परीक्षा में छात्राओं के मेहंदी लगाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
परीक्षा आयोजक आईआईएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक रविवार को ऑनलाइन कैट का आयोजन होगा। प्रथम पाली वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह ठीक 7:30 बजे पहुंचना होगा, जबकि द्वितीय पाली वाले अभ्यर्थियों को एक बजे पहुंचना है। प्रथम पाली वाले अभ्यर्थियों को 8:45 बजे और द्वितीय पाली वाले अभ्यर्थियों को 2:15 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी को केवल एडमिट कार्ड और एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
घड़ी, मोबाइल फोन, ईयर फोन, माइक्रोफोन के साथ ही इस बार कैट में कैलकुलेटर भी नहीं ले जा सकेंगे। गत वर्ष आईआईएम ने कैट में कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी लेकिन इस साल इस पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
खास बात यह है कि अगर जूते और मोजे पहनकर परीक्षा देने गए तो परीक्षा केंद्र के बाहर ही निकालने पड़ेंगे। नंगे पैर एंट्री मिलेगी या फिर हवाई चप्पल पहनकर परीक्षा देने जाएं। आईआईएम ने छात्राओं के लिए यह प्रतिबंध लगाया है कि वह मेहंदी लगे हाथ होने पर परीक्षा नहीं दे पाएंगी। क्योंकि, इससे उनके फिंगर प्रिंट नहीं लिए जा सकेंगे। किसी भी तरह की हाथों पर मेहंदी, हिना, कॉस्मेटिक कलर आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल टेस्ट से पांच दिन पहले तक मेहंदी लगाने वाली छात्राएं ही परीक्षा दे पाएंगी।