फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new governors appointed by president ramnath kovind bihar assam meghalya andaman nicobar

राज्यों के राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखकर बनाए गए राज्यपाल

Sat, 30 Sep 2017 03:54 PM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Sep 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
new governors appointed by president ramnath kovind bihar assam meghalya andaman nicobar
जगदीश मुखी
महामहिम राष्ट्रपति ने 6 राज्यपालों की नियुक्ति की है। राज्यपालों की नियुक्ति में सरकार ने संगठन और शासन के अनुभव पर जोर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं को अहम राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल जगदीश मुखी को पदोन्नति देते हुए उन्हें असम का नया राज्यपाल बनाया गया है। जबकि असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को तामिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रपति महोदय ने यूपी भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक को बिहार का राज्यपाल बनाया है। वहीं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद चौरसिया को मेघालय का राज्यपाल बनाया है। सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि एडमिरल देवेंद्र जोशी अंडमान और निकोबार के उपराज्यपाल नियुक्त हुए हैं, वे तत्काल प्रभाव से मुखी का स्थान ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:  नागपुर में भागवत बोले- बिना किसी समझौते के सुलझाया डोकलाम विवाद, रोहिंग्या हैं हिंसक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेश की राजनीतिक समीकरण का भी रखा गया है ख्याल

new governors appointed by president ramnath kovind bihar assam meghalya andaman nicobar
रामनाथ कोविंद
राज्यपालों की नियुक्ति में प्रदेश की राजनीतिक समीकरणों का भी पूरा ख्याल रखा गया है। पश्चिमी यूपी के जाट बिरादरी से संबंद्ध रखने वाले सत्यपाल मलिक किसान नेता के रूप में भी पहचाने जाते हैं। भाजपा से पहले वे सोशलिस्ट राजनीति से जुड़े रहे हैं। इसलिए उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। अपने पुराने संबंधों की वजह से वे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच सामंजस्य बैठा पाने में सफल रहेंगे। उनको राज्यपाल बनाए जाने से यूपी के जाट समुदाय और किसानों के बीच बड़ा संदेश भी जाएगा। 

 जगदीश मुखी को असम का राज्यपाल बनाए जाने के पीछे माना जा रहा है कि यहां भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। असम में फिलहाल भाजपा की  सरकार है लेकिन यहां मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री तक दूसरे दलों से आए हैं और पार्टी ने उन नेताओं को  ही तरजीह दी है। मुखी दिल्ली सरकार में सफल वित्त मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। वे दिल्ली विधानसभा में भाजपा की ओर से नेता विपक्ष भी रहे हैं। 

अरुणाचल के सामरिक महत्व को ध्यान में रखते हुए बीडी मिश्र को वहां का राज्यपाल बनाया गया है। मिश्रा इंडियन एयरलाइन्स की अगवा जहाज को छुड़ाने वाली ब्लैक कमांडो टीम के मुखिया थे। चीन के खिलाफ भी वार में उनका अहम अनुभव रहा है। 

महाराष्ट्र के रहने वाले पुरोहित भी तमिलनाडु में बेहतर ढंग से कार्य कर सकते हैं। जबकि बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा प्रसाद चौरसिया को राज्यपाल बनाकर पार्टी ने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी सन्देश दिया है। चौरसिया को बिहार में भाजपा की नींव रखने वाले नेताओं के रूप में पहचाना जाता है। शुरुआती दौर में पार्टी को धन मुहैया कराने से लेकर उसके सामाजिक विस्तार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। उनके पुत्र संजीव चौरसिया अभी विधायक हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed