फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New form of corona virus can make harm children

वायरस का नया रूप बच्चों को बना सकता है अपना शिकार

Wed, 23 Dec 2020 05:38 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम
अमर उजाला रिसर्च टीम Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Dec 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
New form of corona virus can make harm children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस पहले ही वैज्ञानिकों के लिए अबूझ पहेली बना हुआ था अब नए रूप ने मुश्किल और बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का नया स्ट्रेन 50 से 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में बच्चों को इस स्ट्रेन से ज्यादा खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज लंदन के महामारी वैज्ञानिक प्रो. नील फर्गस्न का कहना है कि पहले वाले कोरोना वायरस का बच्चों पर कम प्रभाव पड़ा था। नए रूप को लेकर अब तक जो कुछ भी सामने आया है उसके अनुसार वो ज्यादा संक्रामक है।
विज्ञापन



इसलिए संभव है कि पहले वाले वायरस की तुलना में ये वायरस हर उम्र के लोगों को शिकार बनाए। वह ये भी कहते हैं, कि बच्चों में नए स्ट्रेन से संक्रमण के कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस ओर मंथन की जरूरत है। नया स्ट्रेन मिलने के बाद बच्चों में संक्रमण होता है। तो अधिक सावधानी बरतनी होगी।

15 से कम उम्र के बच्चों में ये स्ट्रेन ज्यादा मिला
डॉ. फर्गस्न का कहना है कि ब्रिटेन के जिन क्षेत्रों में वायरस के नए रूप वाले मामले सामने आए हैं उनमें 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या ज्यादा है लेकिन सही आंकड़ा क्या है इस बारे में पता नहीं चल सका है। इंपीरियल कॉलेज लंदन के वायरोलॉजिस्ट डॉ. वेंडी  का कहना है कि बच्चों में वयस्कों की तुलना में एस-2 रिसेप्टर कम होते हैं। जिसके जरिए वायरस अपना जाल बिछाता है। नए और एस-2 रिसेप्टर की भूमिका पर नया अध्ययन करना होगा।

दक्षिण अफ्रीका वायरस में वायरस लोड अधिक
वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस का नया रूप कितना घातक और जानलेवा है ये स्पष्ट नहीं हुआ है। हां ये जरूर है कि इसे हल्के में नहीं लेना होगा क्योंकि इसके फैलने की दर ज्यादा है। डॉक्टरों ने अध्ययन में पाया है कि दक्षिण अफ्रीका वायरस में वायरस लोड अधिक है। श्वास नलिका के ऊपरी हिस्से में इसकी मौजूदगी मिली है। वायरस रोग में इस तरह की परेशानियों में गंभीर लक्षण दिखते हैं।

दावा...... नए स्ट्रेन के खिलाफ भी फाइजर का टीका रहेगा प्रभावी
फाइजर बायोएनटेक कंपनी के सीईओ उगर साहिन ने विश्वास जताया है कि ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप के खिलाफ टीका काम करेगा। उन्होंने कहा कि हम अभी नहीं जानते कि हमारा टीका नए रूप के खिलाफ कैसे काम करेगा, लेकिन वैज्ञानिक स्तर पर ये जरूर कहा जा सकता है कि टीका नए रूप के खिलाफ असर करेगा।


ब्रिटेन में जो स्ट्रेन मिला है उसका प्रोटीन पुराने वायरस के स्ट्रेन से मिलता-जुलता है ऐसे में पूरा विश्वास है कि टीका इसके खिलाफ असरदार है। टीके की नए स्ट्रेन पर असर की पुष्टि तभी होगी जब इसको लेकर अध्ययन होगा। इस परीक्षण के सही आंकड़े मिलने में दो सप्ताह का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed