फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Education Policy draft drops the Chinese from foreign language list

नई शिक्षा नीति में 'चीनी' को विदेशी भाषा की सूची से हटाया गया

Sat, 01 Aug 2020 10:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
New Education Policy draft drops the Chinese from foreign language list
New education policy 2020 - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति से 'चीनी' को विदेशी भाषा की सूची से हटा लिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में माध्यमिक स्कूल स्तर पर छात्रों को दी जाने वाली विदेशी भाषाओं की सूची में चीनी भाषा को लिस्ट से बाहर कर दिया गया। अब नई शिक्षा नीति के तहत 'दुनिया की संस्कृति को सीखने और वैश्विक ज्ञान में बढ़ोतरी के लिए छात्र अपनी इच्छा के अनुसार  कोरियन, जापानी, थाई, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली और रशियन भाषा का चुनाव कर सकते हैं।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल द्वारा इस सप्ताह शुरू किए गए एनईपी के फाइनल संस्करण में इन विदेशी भाषाओं को सूची में शामिल किया गया है। 2019 में रिलीज हुए ड्राफ्ट चीनी भाषा को सूची में शामिल किया गया था। इसमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, जापानी का जिक्र वैकल्पिक विदेशी भाषा के तौर पर किया गया था। बुधवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई नीति से चीनी भाषा को निकाल दिया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सीमा पर भारत-चीन के बीच जारी तनाव के चलते यह कदम उठाया गया है। 15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। तब से अभी तक दोनों देशों के बीच सीमा विवाद जारी है। भारत सरकार ने टिकटॉक और वीचैट जैसे 100 से अधिक चीनी एप को भी प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार ने कहा कि ये सभी चीनी एप्स भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा थे। इसलिए इन्हें बैन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed