फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many trains will be diverted due to rejuvenation plan of New Delhi Railway Station

NDRS: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कायाकल्प योजना के चलते कई ट्रेनें होंगी डायवर्ट, यात्रियों को मिलेगा अलर्ट

Mon, 27 May 2024 07:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 May 2024 07:13 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने देश के करीब 1300 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना बनाई है। इसी के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास और कायाकल्प होना है।

विज्ञापन
Many trains will be diverted due to rejuvenation plan of New Delhi Railway Station
ट्रेन। - फोटो : istock

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह जरूरी खबर है। स्टेशन की पुनर्विकास योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य प्रस्तावित है। यह काम विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों को डायवर्ट किया जा सकता है। रेलवे इसकी सूचना यात्रियों को अग्रिम तौर पर देगा ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश के करीब 1300 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की योजना बनाई है। इसी के तहत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास और कायाकल्प होना है। पहले स्टेशन यह काम एक साथ करने की योजना थी, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अब इसे अलग-अलग चरणों में किए जाने पर विचार चल रहा है। केंद्र सरकार के साल 2023 के रेल बजट में भी इसे लेकर जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के काम को पूरे होने में करीब चार से पांच साल तक का समय लग सकता है। 2028 के अंत तक या 2029 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके चलते ट्रेनों के स्टेशन डायवर्ट कर दिए जाएंगे। इस प्लान से यात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसका रेलवे विशेष ध्यान रखेगा। यात्रियों को स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों की हर जानकारी समय-समय पर दी जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना लगभग 300 ट्रेनें चलती हैं। करीब छह लाख से ज्यादा यात्री नई दिल्ली स्टेशन से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर डायवर्ट किया जा सकता है। कुछ ट्रेनों को आनंद विहार, सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, दिल्ली कैंट और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किए जाने की योजना है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली के अन्य स्टेशनों पर भी शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा कई ट्रेनें पहले की तरह ही नई दिल्ली स्टेशन से चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed