फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Defence Minister Rajnath Singh on his official visit to Siachen Glacier and Sri Nagar

सेना प्रमुख के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे सैन्य क्षेत्र सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mon, 03 Jun 2019 02:12 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 03 Jun 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
New Defence Minister Rajnath Singh on his official visit to Siachen Glacier and Sri Nagar
सियाचिन में सेना प्रमुख के साथ राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

देश के नए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद दूसरे ही दिन सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सियाचिन ग्लेशियर पर जवानों का हौसला अफजाई करने पहुंचे। इस दौरे पर उनके साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी हैं। 

विज्ञापन


सियाचिन में राजनाथ सिंह कई अधिकारियों के साथ ही फील्ड कमांडरों और जवानों से भी मुलाकात करेंगे। बॉर्डर पर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद वो श्रीनगर भी जाएंगे। इस दौरान जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान के साथ ही पाकिस्तान से लगी सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर अपने इस दौरे के बारे में जानकारी दी कि वो दिल्ली से सियाचिन के एक दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



मालूम हो कि सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है। यह हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा समाप्त होती है। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र माना जाता है। इतनी उंचाई पर होने के कारण यहां तैनात जवानों को आम दिनों में भी तेज बर्फिली हवाओं का सामना करना पड़ता है। यहां का तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला जाता है, और भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात हो जाती है। 


1984 में सियाचिन ग्लेशियर पर पाकिस्तानी सेना को हरा कर चोटी पर कब्जा करने के लिए ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया गया था। यहां तब से ही भारतीय सेना का नियंत्रण है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लखनऊ लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद राजनाथ सिंह को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे मंत्रीमंडल में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षा मंत्री बनने के बाद राजनाथ पहली बार जम्मू कश्मीर के आधिकारिक दौरे पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed