{"_id":"61a20e57099a984a2d733463","slug":"new-coronavirus-variant-serious-threat-govt-should-provide-vaccine-security-to-countrymen-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron variant: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, सरकार से लोगों को वैक्सीन सुरक्षा देने को कहा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Omicron variant: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, सरकार से लोगों को वैक्सीन सुरक्षा देने को कहा
Sat, 27 Nov 2021 04:24 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:24 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के साथ-साथ इसकी विशेषताओं और विभिन्न देशों में देखे गए प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
राहुल गांधी और पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को नए कोरोना वायरस वैरिएंट पर चिंता जताते हुए सरकार से देश के लोगों को वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करने को कहा। उनकी टिप्पणी घातक वायरस को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच आई है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'ओमिक्रोन' नाम दिया है और इसे चिंता का सबब बताया है।
विज्ञापन
राहुल बोले, खराब टीकाकरण के आंकड़े छुप नहीं सकते
गांधी ने हैशटैग #Omicron का उपयोग करते हुए ट्वीट किया, नया वैरिएंट एक गंभीर खतरा है। भारत सरकार को देशवासियों को वैक्सीन सुरक्षा प्रदान करने के बारे में गंभीर होना चाहिए। उन्होंने सरकार के टीकाकरण कवरेज नंबरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि खराब टीकाकरण के आंकड़े एक आदमी की तस्वीर के पीछे लंबे समय तक छिपे नहीं रह सकते। बता दें कि देश के कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में प्रधानमंत्री की एक तस्वीर होती है।
विज्ञापन
आज पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के साथ-साथ इसकी विशेषताओं और विभिन्न देशों में देखे गए प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। पीएम ने अधिकारियों से नए उभरते खतरे के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों को कम करने की योजना की समीक्षा करने को कहा।
विज्ञापन