फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New corona patient found in Maharashtra Mandaviya called a high level meeting of health officials

Covid-19: महाराष्ट्र में मिला कोरोना का नया मरीज, मंडाविया ने बुलाई स्वास्थ्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Dec 2023 01:45 AM IST
सार

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि देश में सब-वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नए वेरिएंट के लक्षण बहुत हल्के हैं। इससे घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
New corona patient found in Maharashtra Mandaviya called a high level meeting of health officials
Mansukh Mandaviya - फोटो : Social Media

विस्तार

कोविड-19 का प्रकोप एक बार फिर बढ़ रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट जेएन-1 तेजी से फैल रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक व्यक्ति में जांच के दौरान जेएन-1 पाया गया। मरीज डोडामार्ग तालुका का रहने वाला है। उसमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, मरीज के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट की मानें तो केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। 
विज्ञापन


सब-वेरिएंट से घबराने की आवश्यकता नहीं
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि देश में सब-वेरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नए वेरिएंट के लक्षण बहुत हल्के हैं। इससे घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। इससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में नियमित जीनोम अनुक्रमण हो रहा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बचाव के दिए निर्देश
पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि वे कोविड-19 के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण मामलों की निगरानी करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुधवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हमारे राज्य में कोविड-19 का कोई मामला नहीं है। हम निगरानी कर रहे हैं। लेकिन मंडाविया ने दोहराया कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ। मंडाविया ने राज्यों से सतर्क रहने, निगरानी बढ़ाने, दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और टीकों के पर्याप्त भंडार को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 राज्यों में बढ़ा संक्रमण केरल में 292 मामले
केरल, महाराष्ट्र, झारखंड व कर्नाटक में संक्रमण बढ़ा है। सर्वाधिक 292 मामले केरल में मिले हैं। दो हफ्ते में तीन मरीजों की मौत हुई है। 2,311 सक्रिय केसों में से 92.8% मरीज घरों में आइसोलेशन पर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed