{"_id":"62033c6e478c241096277fb5","slug":"new-controversy-in-kerala-high-courts-suo-motu-cognizance-of-panthrandu-namaskaram-in-the-temple-know-what-is-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में नया विवाद: मंदिर में 'पंथरांडू नमस्कारम' पर हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान, जानिए क्या है मामला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में नया विवाद: मंदिर में 'पंथरांडू नमस्कारम' पर हाईकोर्ट का स्वत: संज्ञान, जानिए क्या है मामला
Wed, 09 Feb 2022 09:30 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचिन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:30 AM IST
सार
मामले की आरंभिक सुनवाई के दौरान कोचिन देवस्वोम बोर्ड के वकील ने खबर को गलत बताया है। वकील का कहना है कि भक्तों से पुजारियों के पैर धुलवाने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
kerala high court
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में एक नया विवाद छिड़ गया है। केरल हाईकोर्ट ने एक खबर पर स्वत: संज्ञान लेकर मामला दायर किया है। खबर में दावा किया गया है कि कोचिन देवस्वोम बोर्ड के अधीन आने वाले श्री पूर्णात्रियसा मंदिर, त्रिपुनिथुरा मंदिर में भक्तों से 12 ब्राह्मणों के पैर धुलवाए गए ताकि उन्हें पापों से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
खबर में दावा किया गया है ''पंथरांडू नमस्कारम' के नाम पर श्रद्धालुओं से ऐसा कराया गया। मामले की आरंभिक सुनवाई के दौरान कोचिन देवस्वोम बोर्ड के वकील ने खबर को गलत बताया है। वकील का कहना है कि भक्तों से पुजारियों के पैर धुलवाने का आरोप झूठा है। मंदिर के तंत्री ने दरअसल 'पंथरांडू नमस्कारम' के तहत पुजारियों के पैर धोए।
विज्ञापन
इसके साथ ही वकील ने मामले में हलफनामे के साथ व्यापक जवाब देने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह का वक्त मांगा। कोर्ट ने वक्त प्रदान कर दिया। केस की आगे सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
विज्ञापन