फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New CBI chief Rishi Kumar Shukla likely to take charge on Monday

नए सीबीआई निदेशक आरके शुक्ला ने संभाला पदभार, कांग्रेसी मंत्री ने कहे अपशब्द

Mon, 04 Feb 2019 09:48 AM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पल्लवी कश्यप Updated Mon, 04 Feb 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
  • सीबीआई के नए निदेशक आरके शुक्ला ने सोमवार को कार्यभार संभाला ।
  • कांग्रेसी मंत्री ने आरके शुक्ला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। 
  • मंत्री ने कहा "शुक्ला अयोग्य, असफल अफसर हैं"।
loader
New CBI chief Rishi Kumar Shukla likely to take charge on Monday
ऋषि कुमार शुक्ला ने सीबीआई निदेशक का पदभार ग्रहण किया - फोटो : PTI

विस्तार

सीबीआई के नवनिर्वाचित निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सोमवार को जांच एजेंसी प्रमुख का पदभार संभाला। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1983 बैच के अधिकारी शुक्ला ऐसे समय में सीबीआई का कार्यभार संभाल रहे हैं जब एजेंसी तथा कोलकाता पुलिस के बीच विवाद राजनीतिक रूप ले चुका है और केन्द्र तथा पश्चिम बंगाल सरकारें एक-दूसरे के सामने खड़ी हैं।



सीबीआई के प्रवक्ता नितिन वाकणकर ने बताया कि आईपीएस आर के शुक्ला ने सोमवार सुबह सीबीआई निदेशक का पद संभाला। मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी और खुफिया विभाग के अनुभवी अधिकारी शुक्ला के पूर्ण निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से एजेंसी के कामकाज में स्थिरता आने की संभावना है। एजेंसी पहले ही पोंजी घोटाला मामलों में पश्चिम बंगाल सरकार की कार्रवाई को चुनौती देने के लिए उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला कर चुकी है।





सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम. नागेश्वर राव की स्थिति कुछ अजीबो-गरीब हो गई और वह पश्चिम बंगाल पुलिस की इस कार्रवाई का तत्काल जवाब नहीं दे सके। पश्चिम बंगाल में ना सिर्फ सीबीआई टीम को हिरासत में लिया गया बल्कि साल्ट लेक के सीजीओ परिसर स्थित एजेंसी के कार्यालय की भी घेराबंदी कर ली गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केन्द्र की कथित मनमानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस कदम से हुए उनके (ममता के) अपमान के खिलाफ रविवार शाम धरने पर बैठ गईं थीं।
 


मध्यप्रदेश के मंत्री ने कहे अपशब्द

वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश के एक मंत्री ने उन्हें लेकर अपशब्द कहे हैं। सरकार में सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शुक्ला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में शुक्ला के डीजीपी रहते हुए जाति के आधार पर दलित आंदोलनकारियों की हत्या हुई थी। 

रविवार को सिंह ने कहा कि "शुक्ला अयोग्य, असफल अफसर हैं। मैं समझता था कि वह ग्वालियर-चंबल संभाग के शेर होंगे, लेकिन मैंने पाया कि भेड़िया शेर की खाल में बैठा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed