फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New BJP government to swear in Modi presence today in Gujarat

गुजरात में मोदी की मौजूदगी में आज शपथ लेगी नई भाजपा सरकार, 18 राज्यों के CM होंगे शामिल

Tue, 26 Dec 2017 08:04 AM IST
एजेंसी / अहमदाबाद
एजेंसी / अहमदाबाद Updated Tue, 26 Dec 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
New BJP government to swear in Modi presence today in Gujarat
गुजरात में विजय रुपाणी और उनके डिप्टी नितिन पटेल की अगुवाई में भाजपा की नई सरकार मंगलवार को गांधीनगर में एक भव्य समारोह में शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद होंगे।
विज्ञापन


गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने बताया कि समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा और राजग शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की संभावना है। राज्य सचिवालय के नजदीक खुले मैदान में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिरकत करने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। समारोह में संतों और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेता भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- रंगून में जन्मा एक बच्चा ऐसे बना गुजरात का मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा ने बीते 23 दिसंबर को राज्यपाल ओपी कोहली से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने इस दावे को स्वीकार करते हुए भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गए थे।

छह से नौ कैबिनेट मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना

New BJP government to swear in Modi presence today in Gujarat
भाजपा सूत्रों ने बताया कि रुपाणी और नितिन पटेल के अलावा छह से नौ कैबिनेट मंत्री और 15 राज्य मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछली सरकार में मंत्री रहे अधिकांश वरिष्ठ नेता इस बार भी मंत्रालय में बने रह सकते हैं।

राज्य मंत्रियों के रूप में नए चेहरों को मिल सकता है मौका

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य मंत्रियों के रूप में कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर जिन नामों की चर्चा है उनमें भूपेंद्र सिंह चूडासामा, कौशिक पटेल, गणपत वासव, दिलीप ठाकोर, बाबूभाई बोखिरिया और प्रदीप सिंह जडेजा शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed