{"_id":"642dab4b2664fa3a8f090fa7","slug":"never-thought-bjp-govt-will-give-me-padma-award-pm-modi-proved-me-wrong-says-muslim-artist-from-karnataka-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Padma Shri: पीएम मोदी से बोले कर्नाटक के मुस्लिम कलाकार-आपने मुझे गलत साबित किया, उम्मीद नहीं थी BJP सरकार...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Padma Shri: पीएम मोदी से बोले कर्नाटक के मुस्लिम कलाकार-आपने मुझे गलत साबित किया, उम्मीद नहीं थी BJP सरकार...
Wed, 05 Apr 2023 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:39 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। बुधवार को कुल 52 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दो पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे। अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे।
विज्ञापन
Shah Rasheed Ahmed Quadri
- फोटो : ANI
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्मश्री प्राप्त करने वाले कर्नाटक के दिग्गज बिदरी शिल्प कलाकार शाह रशीद अहमद कादरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका यह मानना गलत है कि भाजपा सरकार उन्हें इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित नहीं करेगी। राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार देने का समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
जब मोदी ने कादरी को बधाई दी और हाथ मिलाया तो उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मैं यूपीए सरकार के दौरान पद्म पुरस्कार की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मुझे यह नहीं मिला। जब आपकी सरकार आई तो मैंने सोचा कि अब भाजपा सरकार मुझे कोई पुरस्कार नहीं देगी,' लेकिन आपने मुझे गलत साबित कर दिया है। मैं आपका तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
#WATCH | Shah Rasheed Ahmed Quadari, known for introducing many new patterns and designs in Bidri art, receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu pic.twitter.com/1vAyYbJuuJ
— ANI (@ANI) April 5, 2023
विज्ञापन
Padma Awards
- फोटो : ANI
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव और मशहूर चिकित्सक दिलीप महलानाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। लेखक एवं परोपकार के कार्य से जुड़ीं सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी दीपक धर, उपन्यासकार एसएल भैरप्पा, प्रख्यात पार्श्व गायिका वाणी जयराम और वैदिक विद्वान त्रिदंडी चिन्ना जे. स्वामीजी को भी यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- Padma Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपे पद्म पुरस्कार, तस्वीरों में देखें किस-किस को मिला सम्मान
यह भी पढ़ें- Padma Awards: राष्ट्रपति मुर्मू ने सौंपे पद्म पुरस्कार, तस्वीरों में देखें किस-किस को मिला सम्मान
Sudha Murthy
- फोटो : ANI
ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता भी थी मौजूद
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सुधा मूर्ति की बेटी एवं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता अगली कतार में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठी नजर आईं। राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी। बुधवार को कुल 52 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दो पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे। अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे।