फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Never blamed all Brahmins: HDK clarifies after controversial statement on Pralhad Joshi

Karnataka: एचडी कुमारस्वामी का यूटर्न, बोले- सभी ब्राह्मणों नहीं ठहराया दोषी, गलत तरीके से पेश किया गया बयान

Tue, 07 Feb 2023 07:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Feb 2023 07:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रह्लाद जोशी पर बरसते हुए कहा था कि वह (जोशी) एक ब्राह्मण संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे मराठा पेशवा ताल्लुक रखते हैं, जिसने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रृंगेरी मठ को कथित तौर पर नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
Never blamed all Brahmins: HDK clarifies after controversial statement on Pralhad Joshi
HD Kumarswamy

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को यूटर्न लेते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्होंने सभी ब्राह्मणों को दोषी नहीं ठहराया था।  जनता दल (सेक्युलर) के दूसरे नंबर के नेता ने यह भी कहा कि उनके पास हमेशा कुछ प्रतिष्ठित धर्म गुरुओं की तस्वीरें रहती हैं, जो ब्राह्मण समुदाय से हैं।

विज्ञापन


बयान पर विवाद होने के बाद कुमारस्वामी ने कहा, मैंने कभी जाति आधारित राजनीति नहीं की। जब भी लोग मदद के लिए मुझसे संपर्क करते हैं तो मैंने कभी लोगों से उनकी जाति नहीं पूछी। मैं उनमें से नहीं हूं जो लोगों को उनकी जाति के लिए अपमानित करे। ब्राह्मण समुदाय सुसंस्कृत तरीके से जीवन व्यतीत कर रहा है।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने आगे बताया कि उन्होंने केवल उन लोगों का जिक्र किया था जिन्होंने श्रृंगेरी में चंद्रमौलेश्वर मंदिर पर हमला किया था। जिस वर्ग ने महात्मा गांधी और मराठा शासक शिवाजी की हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे जो लोग हैं, वे कर्नाटक के नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के हैं। कुमारस्वामी ने यह भी कहा कि बेलगावी से संबंधित सीमा विवाद से निपटने के खराब तरीके के कारण उनकी नाराजगी है। कुमारस्वामी ने कहा, जिस तरह से आप बेलगावी को ले रहे हैं, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने एक बयान दिया था। मेरा बयान किसी समुदाय को आहत करने वाला नहीं था।

श्रृंगेरी पीठ की स्थापना करने वाले आदिगुरु शंकराचार्य का चित्र दिखाते हुए जद (एस) नेता ने कहा, आप देख सकते हैं कि हमारे कार्यालय में किसकी तस्वीरें हैं। वही तस्वीरें जो आप मेरे बेडरूम में भी पा सकते हैं। दो दिन पहले कुमारस्वामी ने दावा किया था कि विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय कोयला मंत्री जोशी को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाने के लिए आरएसएस 'साजिश' कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रह्लाद जोशी पर बरसते हुए कहा था कि वह (जोशी) एक ब्राह्मण संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे मराठा पेशवा ताल्लुक रखते हैं, जिसने आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रृंगेरी मठ को कथित तौर पर नष्ट कर दिया था और वहां की मूर्ति को अपवित्र किया था और गांधी की हत्या भी की थी।


एक सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलेगा। हासन विधानसभा सीट से उनकी भाभी भवानी रेवन्ना परिवार की अनिच्छा के बावजूद चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, कोई कनफ्यूजन नहीं है। हासन को लेकर एक आसान समाधान निकलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed