मुसीबत में हैं 'लालों के लाल', हरियाणा में कौन सा नेता किस सीट पर है आगे, जानें नेता एप के सर्वे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में मतदान की तिथि अब नजदीक आती जा रही है। 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे, लिहाजा कह सकते हैं कि वोटिंग काउंट डाउन शुरु हो गया है। नेता एप के जुलाई से अक्तूबर के बीच 50 हजार वोटरों के साथ बातचीत पर आधारित जो रिपोर्ट जारी की गई है, उसके मुताबिक 'लाल' परिवारों के कई उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। इतना ही नहीं, इस सर्वे रिपोर्ट में सीएम मनोहर लाल खट्टर के कई सिपहसालार यानी मंत्री रहे नेता अभी तक पहले पायदान पर नहीं आ सके हैं।
भाजपा उम्मीदवार सबसे आगे
जो नेता एक नंबर पर चल रहे हैं, उनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मनोहर लाल खट्टर, अभय चौटाला, कुलदीप बिश्नोई, बबीता फोगाट, दुष्यंत चौटाला और अनिज विज आदि प्रत्याशी शामिल हैं। नंबर दो की रेटिंग में किरण चौधरी, प्रेमलता, ओम प्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, कैप्टन अभिमन्यु, रणदीप सुरजेवाला और पहलवान योगेश्वर दत्त आदि उम्मीदवारों का नाम सामने आया है। नेता एप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की सर्वे रिपोर्ट में भाजपा उम्मीदवारों को सबसे आगे यानी एक नंबर पर दिखाया है।
एप के मुताबिक, 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा के 71 उम्मीदवार पहली रैकिंग पर हैं। कांग्रेस पार्टी के 14 प्रत्याशी पहले नंबर पर हैं, तो जनजायक जनता पार्टी के दो उम्मीदवार अव्वल बताए गए हैं। इसी तरह इनेलो के भी दो प्रत्याशी और शिरोमणि अकाली दल का एक उम्मीदवार पहले नंबर पर चल रहा है।
रैंकिंग में पहले पायदान पर चल रहे हैं ये उम्मीदवार
भाजपा
मनोहर लाल खट्टर, अनिल विज, बबीता फोगाट, असीम गोयल, सरदार बख्सी सिंह विर्क, सीताराम यादव, सुखविंद्र मांडी, मनीष यादव, मूलचंद शर्मा, सुरेंद्र पूनिया, डा. बनवारी लाल, बिशंभर बाल्मिकी, घनश्याम सर्राफ, आदित्य देवीलाल, नरेंद्र गुप्ता, नगेंद्र भड़ाना, नसीम अहमद, हरविंद्र कल्याण, प्रवीण डागर, विनोद भयाना, डॉ. कमल गुप्ता, राम कुमार कश्यप, जगदीश नय्यर, कमलेश ढांडा, लतिका शर्मा, ज्ञानचंद गुप्ता, लीला राम गुर्जर, रामबिलास शर्मा, पवन सैनी, जेपी दलाल, ओमप्रकाश यादव, अभय सिंह, कविता जैन, सुभाष सुधा, मनीष ग्रोवर, बच्चन सिंह आर्य, शशिकांत कौशिक, संजय सिंह, आशा केधर, कर्णदेव कंबोज और वेदपाल आदि पहले पायदान पर चल रहे हैं।
कांग्रेस
वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, राजेंद्र जून, कुलदीप वत्स, कृष्ण हुड्डा, रघुबीर सिंह कादियान, कुलदीप शर्मा, जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, जयवीर बाल्मीकि, आनंद दांगी, अनिल धंतोड़ी और परमवीर सिंह पहले नंबर पर हैं।
भाजपा के ये धुरंधर दूसरे नंबर पर
सोनाली फोगाट, ओमप्रकाश धनखड़, नरेश कौशिक, विक्रम कादियान, पवन बैनीवाल, सतीश नादंल, तीर्थ सिंह राणा, डॉ. राकेश कुमार, रामअवतार बाल्मिकी, शमशेर सिंह, कैप्टन अभिमन्यु, जाकिर हुसैन, कष्ण बेदी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और प्रेमलता दूसरे स्थान पर हैं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लांच किया था 'नेता एप'
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 24 अगस्त को अपने आवास पर 'नेता एप' लांच किया था। एप में कई तरह की सूचनाएं होती हैं। मसलन कोई व्यक्ति अपने नेता के बारे में जानना चाहता है कि वह कैसा है, उसने क्या काम किया है, चुनाव में कौन-कौन से वादे किए थे और अब तक पूरे कितने किए हैं, तो यह सब जानकारी महज एक क्लिक से मिल जाती है। यानी हर नेता की कुंडली एक एप में रहती है। इस एप के जरिए जनता अपने नेता को रेटिंग देकर उनकी जवाबदेही भी तय कर सकती है।
लॉन्चिंग के वक्त मुखर्जी ने कहा था कि यह एप वोटरों को हर वह जानकारी मुहैया कराता है, जो वे जानना चाहते हैं। इसकी पारदर्शिता पूर्ण रेटिंग से नेताओं की परफॉरमेंस आंकी जा सकती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में फीडबैक का अहम रोल है। ऐसे में नेता एप का दोहरा फायदा होता है। इससे लोगों का फीडबैक नेता को मिल जाता है और जनता अपने नेता के बारे में क्या सोचती हैं, उन्हें यह सब मालूम रहता है।