फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepali President five-day visit of india starts from today

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी दिल्ली पहुंची

Mon, 17 Apr 2017 02:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Mon, 17 Apr 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Nepali President five-day visit of india starts from today
नई दिल्ली पहुंचीं नेपाली राष्ट्रपति - फोटो : ANI

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी भारत के पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुकी हैं।अक्तूबर 2015 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर नेपाल की राष्ट्रपति वरिष्ठ नेतृत्व से मुलाकात के अलावा गुजरात और ओडिशा के मंदिरों में दर्शन करेंगी।

विज्ञापन



विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तर) सुधाकर डलेला ने बताया, ‘नेपाल की राष्ट्रपति के साथ मंत्री, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आ रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘उनकी यह यात्रा भारत की ओर से नेपाल के साथ अपने सदियों पुराने एवं अद्भुत संबंध, साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव और दोनों देशों की जनता के बीच के गहरे संबंध को मजबूत करने के लिए दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाती है।’

राष्ट्रपति उनके लिए करेंगे भोज की मेजबानी

Nepali President five-day visit of india starts from today

विदेश मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा था कि भंडारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी।

18 अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उनके सम्मान में भोज की मेजबानी करेंगे। नेपाल की राष्ट्रपति द्वारका, सोमनाथ और पुरी के मंदिरों में दर्शन के लिए गुजरात और ओडिशा भी जाएंगी। गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति भंडारी गत वर्ष मई में भारत आने वाली थी, लेकिन नेपाल सरकार की ओर से तैयारी पूरी न होने के कारण वहां के तत्कालीन प्रतिनिधिमंडल ने इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं किया था।

मधेसी आंदोलन और नाकेबंदी की वजह से गत वर्ष द्विपक्षीय संबंधों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। नाकेबंदी की वजह से भारत से नेपाल जाने वाली जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed