फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepalese Prime Minister will be on a three-day Tour

तीन दिन के भारत दौरे पर होंगे प्रचंड, इन अहम मुद्दों पर होगी बात

Sun, 11 Sep 2016 05:06 AM IST
अतुल मिश्र/काठमांडू
अतुल मिश्र/काठमांडू Updated Sun, 11 Sep 2016 05:06 AM IST
विज्ञापन
Nepalese Prime Minister will be on a three-day Tour

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के भारत दौरे की तैयारी पूरी कर ली है। प्रचंड अगले बृहस्पतिवार से भारत दौरे (15-18 सितंबर)  पर आएंगे। यह नेपाल के प्रधानमंत्री का राजकीय भ्रमण होगा।

विज्ञापन


इस दौरे के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महत रविवार से तीन दिन की भारत यात्रा पर आ रहे हैं।  इससे पहले प्रधानमंत्री प्रचंड के विशेष दूत के रूप में उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री विमलेंद्र निधि भारत भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन


गृहमंत्री निधि प्रधानमंत्री प्रचंड के दौरे के एजेंडे के संबंध में भारतीय पक्ष से बातचीत कर चुके हैं। सूत्रों की माने तो नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के मुख्य एजेंडे में पंचेश्वर के संयुक्त ‘डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट’ को भी रखा गया है। दूसरा महत्वपूर्ण एजेंडा सीमावर्ती नेपाल की मधेसी क्षेत्र से होकर जाने वाली हुलाकी रोड का निर्माण है। साथ ही भूकंप पीड़ितों पर भी खास बातचीत होगी। दौरे में क्रास बॉर्डर रेलवे को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed