नेपाल नहीं सौंपेगा कानपुर रेल हादसे का मास्टरमाइंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पास हुए पुखरायां रेल हादसे के मास्टरमाइंड शमसुल होदा को नेपाल ने भारत को सौंपने से इनकार कर दिया है। होदा को प्रत्यर्पित कराने पहुंची नई दिल्ली के जांच अधिकारियों की टीम को निराशा हाथ लगी है। डीआईजी बम बहादुर भंडारी ने कहा कि शमसुल होदा को भारत के सुपुर्द नहीं किया जा सकता है क्योंकि यह कानूनी प्रावधान में नहीं है। भारतीय अधिकारियों को सिर्फ पूछताछ की अनुमति दी जा सकती है।
रेल हादसे का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार होकर नेपाल को डिपोर्ट हो चुका है। भारत के दबाव से भले ही दुबई में शमसुल होदा की गिरफ्तारी हुई, पर अब नेपाल से भारत को डिपोर्ट करने में कानून आड़े आ गया है।
नेपाली पुलिस प्रशासन के मुताबिक होदा नेपाली नागरिक होने के अलावा दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। मामला न्यायालय में है, इसलिए उसे भारत को नहीं सौंपा जा सकता। डीआईजी बम बहादुर भंडारी ने कहा कि भारत को नेपाली नागरिक की सुपुर्दगी का अब तक कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। भारतीय जांच टीम को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और वह जब चाहे नेपाल में होदा से पूछताछ कर सकते हैं।
तय अवधि के लिए सौंपा जा सकता आरोपी
एनआईए, रॉ और सीबीआई की टीमें अभी भी नेपाल से शमसुल होदा को भारत लाने के प्रयास में जुटी हैं। इसके लिए नेपाल के गृह मंत्रालय से अधिकारियों की वार्ता जारी है। कानूनविदों का कहना है कि मित्र राष्ट्र और संबंधों को देखते हुए मंत्रालय शर्तों पर कुछ वक्त के लिए होदा को भारत को सौंपने पर सहमत हो सकता है।
गृह मंत्रालय से कानूनी अड़चनों को अगर दूर कर लिया गया तो न्यायालय की अनुमति आवश्यक होगी। न्यायालय स्वविवेक के आधार पर कुछ वक्त के लिए इसकी अनुमति दे सकता है।