फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Prime Minister KP Sharma Oli to three day India visit from 6 April

पहली विदेश यात्रा पर छह अप्रैल को भारत आएंगे केपी ओली

Fri, 30 Mar 2018 09:17 PM IST
अतुल मिश्र, नई दिल्ली 
अतुल मिश्र, नई दिल्ली  Updated Fri, 30 Mar 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Nepal Prime Minister KP Sharma Oli to three day India visit from 6 April
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली - फोटो : PTI

नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद केपी ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर छह अप्रैल को भारत आएंगे। इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिये यहां के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आगामी यात्रा से दोनों पक्षों को सहयोगपूर्ण भागीदारी तथा दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए उसे और मजबूत बनाने के उपायों की समीक्षा का अवसर मिलेगा। ओली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। वह मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


वह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी पत्नी राधिका शाक्य ओली के साथ आ रहे प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान उत्तराखंड में पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत कई मंत्री भी नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed