{"_id":"63c41ae6c84f1812831ce0e7","slug":"nepal-plane-crash-pained-by-tragic-accident-pm-narendra-modi-modi-and-s-jaishankar-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल विमान हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, कहा- कीमती जानें चली गईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नेपाल विमान हादसा: पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, कहा- कीमती जानें चली गईं
Sun, 15 Jan 2023 08:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:55 PM IST
सार
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित लोगों की कीमती जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी दुख जताया है। रविवार को हुई विमान दुर्घटना में 68 लोग मारे गए।
विज्ञापन
मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित लोगों की कीमती जान चली गई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
विज्ञापन
वहीं विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘नेपाल में दुखद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति।
पांच भारतीयों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा नेपाली यात्री विमान रविवार को पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई।