फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal again provoked India, stopped embankment work on rivers, flood threat struck Bihar

नेपाल ने फिर भारत को उकसाया, नदियों पर रोका तटबंध का काम, बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा

Tue, 23 Jun 2020 05:28 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 23 Jun 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Nepal again provoked India, stopped embankment work on rivers, flood threat struck Bihar
KP Sharma Oli and Xi Jinping - फोटो : File Photo

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच नेपाल ने उकसाने वाला कदम उठाते हुए सीमा पर बन रहे नदी तटबंध का मरम्मत कार्य रोक दिया है, जिससे बिहार में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार ने सोमवार को कहा, वाल्मीकि नगर में गंडक बैराज के 36 गेट हैं, जिनमें से 18 नेपाल की तरफ हैं। नेपाल ने वहां बैरियर लगा दिए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ। रविवार को बैराज से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। अगर बाढ़ से निपटने वाली सामग्री और हमारे अधिकारी नहीं पहुंचे तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन


जेडीयू नेता ने कहा, इसी तरह नेपाल ने पूर्वी चंपारण जिले में लालबकेया नदी के तटबंध पर काम रोक दिया है। यह इलाका नो मैंस लैंड हैं और 20 साल से वहां बांध हैं। बिहार सरकार नदी पर तटबंध बनाती है और हर साल मानसून से पहले वहां मरम्मत कार्य किया जाता है। इससे पहले नेपाल की तरफ से कभी आपत्ति नहीं उठाई गई। पिछले साल बिना परेशानी के मरम्मत कार्य किया गया था, लेकिन इस बार वे इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। इसी तरह, मधुबनी के जयनगर में कमला नदी पर भी मरम्मत का काम नहीं करने दिया जा रहा है। हमने इस संबंध में विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। बिहार की 700 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। अगर मानसून से पहले इस मुद्दे को सुलझाया नहीं गया तो बिहार में बाढ़ से बड़ी तबाही मच सकती है।  
विज्ञापन


पहली बार इस तरह व्यवहार कर रहा नेपाल

मंत्री ने कहा, यह पहली बार है जब नेपाल की ओर से इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। भारत में बिहार सरकार सारा मरम्मत का कार्य कराती है और इस बार हमें पहली बार उस तरह सामग्री और अधिकारियों को भेजने में मुश्किल आ रही है। जिला मजिस्ट्रेट और स्थानीय इंजीनियर नेपाल प्रशासन से बात कर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम, बिहार को चेतावनी

इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बिहार और असम के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। इस बीच केंद्रीय जल आयोग ने उन नदियों की सूची जारी की है, जिनमें जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिहार में गंडक, बागमती, जबकि असम में दिसांग, धनसिरी, ब्रह्मपुत्र, जिया भराली नदी में जलस्तर बढ़ने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed