फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neighbor was stealing undergarments for eight months of woman after caught there was a ruckus

Gujarat: पड़ोसी आठ महीने से कर रहा था अंडरगारमेंट चोरी, महिला ने पकड़ा तो हुआ बवाल, 10 लोग घायल, 20 गिरफ्तार

Sat, 01 Jul 2023 04:46 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 01 Jul 2023 04:46 PM IST
सार

महिला अपने अंडरगारमेंट को सुखाने के लिए तार पर रोज डालती थी, लेकिन  डालने के बाद कपड़े गायब होने से हैरान थी। उसने बात को ऐसे ही जाने दिया, यह सब आठ महीने तक चला। 

विज्ञापन
Neighbor was stealing undergarments for eight months of woman after caught there was a ruckus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति आठ महीने से पड़ोस में ही रहने वाली महिला के अंडरगारमेंट चुरा रहा था। महिला ने व्यक्ति को पकड़ने के लिए अपना मोबाइल गुप्त तरीके से रख दिया, इसके बाद चोरी करने की घटना मोबाइल में कैद हुई और पूरा मामला सामने आ गया। लेकिन बात यहीं नहीं रुकी जब महिला ने उससे इस बारे में पूछा तो व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


कपड़े तार से हो जाते थे गायब
घटना अहमदाबाद के एक इलाके धंधुका तालुका के एक पच्छम गांव की है। महिला के मुताबिक मामला 27 जून को उजागर हुआ। महिला की उम्र 30 साल है तो वहीं व्यक्ति 31 साल का है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला अपने अंडरगारमेंट को सुखाने के लिए तार पर रोज डालती थी, लेकिन डालने के बाद कपड़े गायब होने से हैरान थी। उसने बात को ऐसे ही जाने दिया, यह सब आठ महीने तक चला।
विज्ञापन


चोर को पकड़ने के लिए चुपके से लगा दिया कैमरा
जब वह यह पता नहीं कर पाई उसके कपड़े कहां गायब हो जाते हैं तो उसने चोर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक फोन गुप्त तरीके से छुपा दिया, जिसके बात 26 जून को  पता चला कि उसका पड़ोसी ही खुलेआम उसके अंडरगारमेंट चुरा रहा है। जिसके बाद महिला उस आदमी से भिड़ गई और झड़प शुरू हो गई। आरोपी ने महिला के मारपीट कर डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में खूब हुई मारपीट
शोरगुल सुनने के बाद महिला के घरवाले भी लाठियों से लैस होकर वहां आ गए। बाद में आरोपी व्यक्ति के रिश्तेदार ने भी जवाबी कार्रवाई में महिला के परिवार पर जवाबी हमला कर दिया। धंधुका पुलिस के इंस्पेक्टर पीएन जिजुवाडिया ने कहा कि मारपीट में लगभग दस लोग घायल हो गए। 


आगे पुलिस ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों से 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इंस्पेक्टर ने कहा कि हमने महिला के घरवालों के खिलाफ शांतिभंग के लिए एक एफआईआर दर्ज की है और आरोपी व्यक्ति और उसके नौ रिश्तेदारों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और दंगा करने के लिए एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed