फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nehru memorial name changed pm museum politics statement sanjay raut shehzad poonawalla pm modi

PM Museum: 'क्या देश के अन्य प्रधानमंत्रियों ने कुछ नहीं किया?' नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर गरमाई सियासत

Sat, 17 Jun 2023 12:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 17 Jun 2023 12:12 PM IST
सार

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि 'उन्हें लगता है कि बोर्ड से जवाहरलाल नेहरू का नाम हटाने से वह उनके व्यक्तित्व को धूमिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
nehru memorial name changed pm museum politics statement sanjay raut shehzad poonawalla pm modi
पीएम म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी कर दिया है, जिसे लेकर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस जहां इस फैसले के लिए पीएम मोदी पर निशाना साध रही है, वहीं भाजपा का सवाल है कि क्या देश के अन्य प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए कुछ नहीं किया? 

विज्ञापन


विपक्ष ने सरकार को घेरा
नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी करने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि 'मैं इस बात से सहमत हूं कि देश के अन्य प्रधानमंत्रियों के योगदान को भी दिखाया जाना चाहिए। इसके लिए एक अलग सेक्शन बनाकर अन्य प्रधानमंत्रियों के योगदान को दर्शाया जा सकता था लेकिन म्यूजियम का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी।'
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि 'उन्हें लगता है कि बोर्ड से जवाहरलाल नेहरू का नाम हटाने से वह उनके व्यक्तित्व को धूमिल कर सकते हैं। देश के लोग मानते हैं कि आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट पंडित नेहरू ही थे। मैं मोदी जी को वाजपेयी जी का एक बयान याद दिलाना चाहता हूं कि- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं बन पाएगा। आप देश के सामने तुच्छ मानसिकता दिखा रहे हैं। आप बोर्ड से पंडित नेहरू का नाम मिटा सकते हैं लेकिन आप लोगों के दिल से उनका नाम कैसे मिटाएंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Nehru Memorial: केंद्र ने बदला नेहरू मेमोरियल का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा; पीएम मोदी पर बरसी कांग्रेस

भाजपा ने किया फैसले का बचाव
सत्ता पक्ष के नेता केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 'क्या देश के अन्य प्रधानमंत्रियों ने कोई योगदान नहीं दिया? उनमें से अधिकतर कांग्रेसी थे। म्यूजियम किसी एक की संपत्ति नहीं है बल्कि यह देश के सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित है। कांग्रेस को राजशाही में रहने की आदत है।'

 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि 'कांग्रेस एक परिवार के आगे नहीं देख पाती है। यह एक फैमिली लिमिटेड कंपनी है। अगर इस देश के विकास में योगदान देने वाले एचडी देवेगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, चरण सिंह, चंद्रशेखर आदि प्रधानमंत्रियों को इज्जत दी जा रही है तो इसमें तानाशाही वाली बात कहां है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed