फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neha Joshi now member of National Cooperative Union pledges to work for Women Welfare news and updates

Uttarakhand: राष्ट्रीय सहकारी संघ की सदस्य बनीं नेहा जोशी, कहा महिलाओं के विकास को समर्पित होकर करेंगी काम

Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। मन

विज्ञापन
Neha Joshi now member of National Cooperative Union pledges to work for Women Welfare news and updates
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड की तेज तर्रार नेता नेहा जोशी को राष्ट्रीय सहकारी संघ का सदस्य बनाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन दिलीप संघानी ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को संघ का सदस्य नियुक्त किया। संघ की महिला समिति में पहली बार उत्तराखंड से किसी महिला को प्रतिनिधित्व मिला है। 
विज्ञापन

इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि वे उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश की महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम करती रहेंगी।  भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। महिला शक्ति सहभागिता से उत्तराखंड में भी पलायन को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
क्या है भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का मुख्य उद्देश्य भारत में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें विकसित करना है। देश की जनता को उनके प्रयासों में शिक्षित करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा उनकी सहायता करना, सहकारी क्षेत्र का निर्माण और उनका विस्तार करना भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के महत्वपूर्ण कार्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed