फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Negative RTPCR report must for international passengers Sri Lanka has reopened its borders to India Corona All Updates

कोरोना: महाराष्ट्र में विदेशी यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य, श्रीलंका ने शर्तों के साथ खोली सीमा

Sat, 28 Aug 2021 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 Aug 2021 10:13 PM IST
सार

देश में शनिवार को 65 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराकें लगाई गईं। सरकार की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शाम सात बजे तक वैक्सीन की 65,39,745 खुराकें दी जा चुकी हैं। इस तरह देश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ 67 लाख 629 तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Negative RTPCR report must for international passengers Sri Lanka has reopened its borders to India Corona All Updates
एयरपोर्ट पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत यात्री। - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा चुके लोगों पर भी यह नियम लागू होगा। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यूरोपीय देशों, मध्य-पूर्वी देशों और दक्षिण अफ्रीका के लोगों सहित सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर यह नियम लागू होगा। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने बाद में साफ किया कि केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक भारत आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य है।

विज्ञापन


इस बीच श्रीलंका ने भारत के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोल दिया है। पूरी तरह से टीका लगवा चुके यात्रियों को यहां आने से 72 घंटे पहले की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ श्रीलंका में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें यहां के प्रमाणित होटल में पहुंचने पर भी पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। नई दिल्ली में श्रीलंका के उच्चायोग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बंगाल में 15 सितंबर तक पाबंदियां बढ़ीं
पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियां 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसमें कुछ रियायत भी दी गई है। इनमें सबसे बड़ी राहत कोचिंग सेंटर्स को दी गई है। राज्य में कोचिंग सेंटर्स अब 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में 1551 और कर्नाटक में 1229 केस
इस बीच तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1551 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान यहां 1768 लोग ठीक हुए और 17 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, कर्नाटक में शनिवार को 1229 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां इस दौरान 13 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई।

देश में टीकाकरण का आंकड़ा 63 करोड़ के पार
देश में शनिवार को 65 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराकें लगाई गईं। सरकार की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शाम सात बजे तक वैक्सीन की 65,39,745 खुराकें दी जा चुकी हैं। इस तरह देश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 63 करोड़ 67 लाख 629 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि बीते दिन देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें लगाई गई थीं। पीएम मोदी ने देश को इसके लिए बधाई भी दी थी।

केरल ने पाबंदियां कड़ी कीं

केरल सरकार ने भी अतिरिक्त कोरोना दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शहरी वार्डों और पंचायतों में जहां डब्ल्यूआईपीआर यानी साप्ताहिक संक्रमण जनसंख्या अनुपात 7 से ऊपर है, वहां कड़े लॉकडाउन लागू किए जाएंगे। बता दें कि देश में रोजाना नए सबसे ज्यादा केरल में ही सामने आ रहे हैं। 

भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ानें शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच एक बार फिर उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। देश में कोरोनाकी दूसरी लहर और डेल्टा वैरिएंट की वजह से विमानों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, चार महीने के बाद एयर बबल समझौते के तहत 3 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच उड़ानें फिर से शुरू होंगी।

असम में इस महीने 61 लाख लोगों को टीका लगा

असम में इस महीने 61 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य में अब वैक्सीन की कमी नहीं है और इस महीने अब तक 61 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अगले तीन दिनों में यह आंकड़ा 70 लाख तक जाने की संभावना है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के हाल के राज्य के दौरे पर टीके की कमी के मुद्दे को उठाया गया था।

कोलकाता में बिना मास्क के घूमने पर होगी गिरफ्तारी

कोलकाता में बिना मास्क के बाहर घूमते मिलने में अब गिरफ्तारी हो सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सितंबर तक कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच कोलकाता पुलिस ने बिना मास्क के बाहर निकलने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का फैसला किया है। हालांकि, गिरफ्तार किए गए लोगों को 100 रुपये जुर्माने के भुगतान पर जमानत दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह फैसला शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed