फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET UG case CBI Probe Updates Jharkhand Oasis School Principal and Mastermind close aid

नीट: ओएसिस स्कूल प्रिंसिपल और मास्टरमाइंड में थी मिलीभगत; पेपर वाले कमरे में मुख्य आरोपी को दिया अवैध प्रवेश

Fri, 26 Jul 2024 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:48 AM IST
सार

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, नीट यूजी के प्रश्नपत्रों वाले ट्रंक को 5 मई की सुबह स्कूल में लाया गया और नियंत्रण कक्ष में रखा गया। ट्रंक पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने पंकज को अवैध रूप से उस कमरे में प्रवेश की अनुमति दी, जहां ट्रंक रखे गए थे।

विज्ञापन
NEET UG case CBI Probe Updates Jharkhand Oasis School Principal and Mastermind close aid
सीबीआई (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि मास्टरमाइंड पंकज कुमार ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल व एनटीए सिटी कोऑर्डिनेटर एहसानुल हक और वाइस प्रिंसिपल व केंद्र अधीक्षक इम्तियाज आलम के साथ मिलीभगत करके काम किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, नीट यूजी के प्रश्नपत्रों वाले ट्रंक को 5 मई की सुबह स्कूल में लाया गया और नियंत्रण कक्ष में रखा गया। ट्रंक पहुंचने के कुछ ही मिनटों बाद प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल ने पंकज को अवैध रूप से उस कमरे में प्रवेश की अनुमति दी, जहां ट्रंक रखे गए थे। एजेंसी ने कहा कि ट्रंक को खोलने और ट्रंक से प्रश्नपत्रों तक पहुंचने के लिए इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक उपकरण जब्त कर लिए गए हैं। परीक्षा की सुबह हजारीबाग में एम्स पटना, रिम्स रांची और भरतपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स में पढ़ने वाले सॉल्वरों के एक समूह की ओर से पेपर हल किया गया था। एजेंसी ने सात सॉल्वरों को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


अब तक 36 गिरफ्तार 
सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, सॉल्व किए गए पेपर को कुछ चुनिंदा छात्रों के साथ साझा किया गया था, जिन्होंने आरोपियों को पैसे दिए थे। सभी सॉल्वर, जो प्रतिष्ठित कॉलेजों के एमबीबीएस छात्र हैं, की पहचान कर ली गई है और उनमें से अधिकांश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सॉल्वरों को साजिश के तहत विशेष रूप से हजारीबाग लाया गया था। कुमार के साथ काम करने वाले गिरोह के अन्य मास्टरमाइंड सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनमें से कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी ने अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed