फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neet pg 2023 cut off percentile reduce upto 30 percent ima writes letter to health minister

NEET PG-2023: कट-ऑफ 30 प्रतिशत तक रखने की मांग, आईएमए ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
सार

पत्र के अनुसार, कट ऑफ कम ना होने से इच्छुक मेडिकल छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने के लिए मजबूर होंगे और इससे देश में मेडिकल मैनपावर के पूल में कमी आएगी। 

विज्ञापन
Neet pg 2023 cut off percentile reduce upto 30 percent ima writes letter to health minister
NEET - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर नीट पीजी 2023 की कट ऑफ को 30 प्रतिशत तक कम रखने की मांग की है ताकि क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल दोनों ब्रांच की अधिकतर सीटें भर सकें। आईएमए ने पत्र में लिखा कि कट ऑफ कम करने से सुनिश्चित होगा कि बड़ी संख्या में इच्छुक डॉक्टर देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे और एक भी सीट खाली नहीं रहेगी। 
विज्ञापन


आईएमए ने लिखा कि 'पिछली कोविड लहरों के दौरान, जब देश आपातकाल की स्थिति में था और लोग मर रहे थे, तो डॉक्टरों ने अपना घर छोड़कर लोगों की सेवा की थी।  अब समय आ गया है कि सरकार उनकी निस्वार्थ सेवा को पहचाने और नीट पीजी-2023 की कट ऑफ को कम करे।' पत्र के अनुसार, कट ऑफ कम ना होने से इच्छुक मेडिकल छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने के लिए मजबूर होंगे और इससे देश में मेडिकल मैनपावर के पूल में कमी आएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2023 में नीट पीजी की कट ऑफ 50 प्रतिशत है। वहीं सामान्य पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी में 45 प्रतिशत और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणी में कट ऑफ 40 प्रतिशत है। मेडिकल छात्रों को स्नातकोत्तर  की पढ़ाई के लिए इतनी न्यूनतम प्रतिशत नंबर लाने होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed