{"_id":"590f5c4a4f1c1b3754850f0f","slug":"neet-female-candidate-says-asked-to-remove-innerwear-before-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: NEET परीक्षा देने आई छात्राओं से उतरवाए गए अंडर-गारमेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केरल: NEET परीक्षा देने आई छात्राओं से उतरवाए गए अंडर-गारमेंट
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Tue, 09 May 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कन्नुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की परीक्षा देने आई छात्राओं से कथित तौर पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान अंडरगारमेंट उतारवाने का मामला सामना आया है। सख्त ड्रेस कोड के नाम पर यह कार्रवाई अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने के लिए की गई।
विज्ञापन
Kerala: Female NEET candidates allegedly forced to remove their undergarments before entering examination hall in Kannur.
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017
परीक्षा देने आई एक छात्रा से उसके अंडरगारमेंट उतरवा दिए गए। छात्रा की मां ने बताया कि बेटी वापस लौटी तो उसने मुझे अपने अंडरगारमेंट थमा दिए। वहीं जींस पहनी हुई एक अन्य छात्रा से जींस में लगी जेब और मेटल के बटन को हटाने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। वहीं मामले मे कांग्रेस पार्टी की महिला इकाई अध्यक्ष बिंदु कृष्णा ने कहा कि 'परीक्षा केंद्रों में छात्राओं के साथ इस तरह के अपमानजनक रवैये के बाद कितनी छात्राएं मन लगाकर परीक्षा दे सकी होंगी, इस पर विचार करना होगा।'
विज्ञापन
सीबीएसई ने देश भर के करीब 104 शहरों में रविवार को नीट (NEET) अंडरग्रेजुएट परीक्षा आयोजित की जिसमें 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल थे।