फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET and JEE Exam: HRD Ministry reverses its decision, examinations from old pattern only

नीट और जेईई एग्जाम: एचआरडी मंत्रालय ने पलटा अपना फैसला, पुराने पैटर्न से ही होगी परीक्षा

Wed, 22 Aug 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
NEET and JEE Exam: HRD Ministry reverses its decision, examinations from old pattern only
पुराने पैटर्न से ही होगी नीट की परीक्षा, एनटीए ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिश के बाद नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट)  परीक्षा साल में दो बार और सिर्फ ऑनलाइन मोड से कराने का फैसला बदल दिया है। तमाम विरोध के बाद अब मेडिकल में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा अब पुराने पैटर्न से ही होगी। यानी साल में एक बार और पेन-पेपर के जरिए होगी।

विज्ञापन


जबकि डेढ़ दशक की कड़ी मशक्कत के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय अपनी एक मुहिम में सफल रहा है। इसके तहत जेईई मुख्य परीक्षा अब साल में दो बार होगी। एनटीए ने इसे लेकर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। जावडे़कर ने नीट के साथ जेईई की परीक्षा भी साल में दो बार कराने की घोषणा की थी। हालांकि यह बदलाव मंत्रालय की ही करना था, जिसमें वह सफल रहा है।
विज्ञापन


हालांकि एक महीना पहले ही 7 जुलाई 2018 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा किया था कि अब नीट और जेईई की परीक्षा जनवरी और अप्रैल महीने में यानी दोबार ऑनलाइन पद्धति से आयोजित की जाएगी। लेकिन 45 दिन बाद ही जावड़ेकर ने यूटर्न लेते हुए अपना फैसला बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को नीट, जेईई सहित कई परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। ये परीक्षाएं अभी तक सीबीएसई आयोजित करती रही है। पहली बार इन परीक्षाओं का जिम्मा नवगठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपा गया है। नीट के परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर यह हलचल उस समय शुरू हुई, जब मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इनमें बदलावों को लेकर अधिकृत तौर पर घोषणा की।

नीट परीक्षा अब 5 मई 2019 को होगी, जबकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन एक नंबर से ही शुरु होगा। एनटीए ने नीट के अलावा यूजीसी नेट 2018 और सीमैट और जीपैट परीक्षाओं का भी कार्यक्रम भी जारी किया है। इनमें यूजीसी नेट की परीक्षा 9 से 23 दिंसबर 2018 के बीच होगी, 19 नवंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि सीमैट और जीपैट की परीक्षा 28 जनवरी 2019 को होगी। परीक्षा का परिणाम 10 जनवरी, 2019 को घोषित किया जाएगा।


एनटीए की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत जेईई मुख्य पहली परीक्षा 6 से 20 जनवरी 2019 के बीच होगी, जबकि दूसरी परीक्षा 6 से 20 अप्रैल 2019 के बीच होगी। दोनों ही परीक्षाएं कम्प्यूटर आधारित होंगी। इसकी प्रैक्टिस के लिए एनटीए ने देशभर में 26 सौ से ज्यादा टेस्ट प्रैक्टिस सेंटर बनाए है। इनमें इंजीनियरिंग कॉलेज और स्कूलों के कम्प्यूटर लैब शामिल है। 


यहां देखे एनटीए द्वारा आयोजित नीट और जेईई परीक्षा का पूरा कार्यक्रम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed