फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly a year after girl goes 'missing', her uncle and aunt held for killing her, disposing of body Know all

Maharashtra: भतीजी की हत्या के एक साल बाद मौसा-मौसी गिरफ्तार; शव को गद्दे में लपेटकर ठिकाने लगाने का आरोप

Thu, 14 Aug 2025 10:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 14 Aug 2025 10:46 AM IST
सार

पीड़िता के पिता राहुल घाडगे पिछले साल जेल में थे। अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण रायगढ़ के भिवपुरी रोड स्थित चिंचवली निवासी उसकी मौसी अपर्णा अनिल मकवाना उर्फ अपर्णा प्रथमेश कांबरी (22) और उनके पति प्रथमेश प्रवीण कांबरी (23) उसे अपने घर ले गए थे।

विज्ञापन
Nearly a year after girl goes 'missing', her uncle and aunt held for killing her, disposing of body Know all
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी चार साल की भतीजी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में उसने और उसकी पत्नी ने शव को गद्दे में लपेटकर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। कल्याण के जोन III के पुलिस उपायुक्त अतुल जेंडे ने बुधवार को बताया कि लगभग एक साल तक लापता लड़की के मामले की जांच के बाद ठाणे पुलिस ने सोमवार को उसके मौसा-मौसी को गिरफ्तार कर लिया। मामला इतना जघन्य था कि पुलिस केवल पीड़िता का सिर ही बरामद कर पाई है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता राहुल घाडगे पिछले साल जेल में थे
पीड़िता के पिता राहुल घाडगे पिछले साल जेल में थे। अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण रायगढ़ के भिवपुरी रोड स्थित चिंचवली निवासी उसकी मौसी अपर्णा अनिल मकवाना उर्फ अपर्णा प्रथमेश कांबरी (22) और उनके पति प्रथमेश प्रवीण कांबरी (23) उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन


मौसा आग बबूला हो गए और जानलेवा हमला कर दिया
जेंडे ने बताया, 'शुरुआत में दंपति ने दावा किया कि वे बच्ची की देखभाल कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उसके साथ बुरा व्यवहार किया गया। मात्र चार साल की होने और उचित व्यवहार की पूरी जानकारी न होने के कारण वह घर पर मासूम गलतियां करती थी। ऐसी ही एक घटना से उसके मौसा आग बबूला हो गए और उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर्णा और प्रथमेश पर अपहरण का आरोप
रायगढ़ के पड़ोसी ठाणे जिले के कल्याण निवासी बच्ची की रिश्तेदार ज्योति सतपुते ने पिछले साल कोलसेवाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अपर्णा और प्रथमेश ने उसकी भतीजी का अपहरण कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में 6 अक्तूबर, 2024 को अपहरण का मामला दर्ज किया और सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की।

पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और हिरासत में लिया
दंपति के खिलाफ मिली जानकारी और चिंचवली स्थित उनके घर आने की सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को उन्हें हिरासत में ले लिया। जेंडे ने बताया, 'पूछताछ के दौरान दंपति ने हत्या की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि पिटाई से लड़की की मौत के बाद उन्होंने शव को एक बोरे में रखा, उसे गद्दे में लपेटा और रात में चिंचवड़ी शिवरा के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया।'


केवल पीड़िता की खोपड़ी ही बरामद कर पाई
अधिकारी ने बताया कि पुलिस केवल पीड़िता की खोपड़ी ही बरामद कर पाई है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, 'अदालत के आदेश के बाद दंपति को पुलिस हिरासत में रखा गया है और बाकी सबूतों को इकट्ठा करने के लिए आगे की जांच जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed