फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly a crore fake job cards struck off from mgnrega scheme

मनरेगा योजना में मिले 9 लाख से ज्यादा फर्जी जॉब कार्ड

Sun, 09 Apr 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 09 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Nearly a crore fake job cards struck off from mgnrega scheme
प्रतीकात्मक फोटो
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत शुरू की गई मनरेगा योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने इस योजना के तहत आने वाले करीब एक करोड़ फर्जी 'जॉब कार्ड' रद्द कर दिए हैं। रोजगार गारंटी प्रोग्राम बड़ी मात्रा में फंड रिसाव का स्त्रोत है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि इसके तहत सरकार ग्रामीण आबादी के हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी कार्ड के जरिये रोजगार सुनिश्चित कराती है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से जुड़े लाभार्थियों की संख्या 31 लाख से अधिक थी, जिसमें से 9.3 लाख फर्जी जॉब कार्डों को रद्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2014 में आयी नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को दूर करने के वादे के साथ सत्ता में काबिज हुई थी। सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि सामाजिक योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके। इसी वजह से सरकार भ्रष्टाचार का दायरा कम करने में लगी है। सरकार ने इसीलिए एलपीजी सब्सिडी और स्कूल के दोपहर भोजन को आधार के साथ जोड़ा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल लाभार्थियों को ही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मनरेगा योजना में बड़ी धांधली को मद्देनजर रखते हुए इससे भ्रष्टाचार को दूर करने की आवश्यकता महसूस की गई, क्योकिं इस योजना में बड़े पैमाने पर कई राज्यों में पैसे की गफलत की जा रही थी।


उन्होंने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार योजना में पारदर्शिता चाहती है। बता दें कि सबसे ज्यादा फर्जी जॉब कार्ड 21.67 लाख भाजपा शासित मध्य प्रदेश में रद्द किए गए हैं, इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 19.4 लाख कार्ड रद्द किए गए थे। हालांकि देश के बड़े राज्यों में से एक तेलंगाना राज्य में फर्जी जॉब कार्ड नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed